विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बस्ती में फर्जी OSD गिरफ्तार, लाल नीली बत्ती लगी इनोवा से करता था ठगी; VIP प्रोटोकॉल के चक्कर में पहुंचा जेल

Updated: Thu, 27 Aug 2026 09:22 AM (IST)

बस्ती पुलिस ने लाल-नीली बत्ती लगी इनोवा कार में फर्जी ओएसडी बनकर घूम रहे मोहसिन खान को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

HighLights

  1. बस्ती में फर्जी ओएसडी मोहसिन खान गिरफ्तार।

  2. लाल-नीली बत्ती लगी इनोवा कार बरामद।

  3. वीआईपी प्रोटोकॉल और टोल बचाने का आरोप।

जागरण संवाददाता, बस्ती। इनोवा पर चमचमाती लाल नीली बत्ती, उत्तर प्रदेश शासन का लोगो और इसमें अंदर बैठा फर्जी ओएसडी। वीआईपी प्रोटोकॉल लेने के चक्कर में यह साहब बस्ती पुलिस के लपेटे में आ गए। इसके बाद पुलिस ने बत्ती, गाड़ी और पूरे सामान के साथ इनको भी गिरफ्तार कर लिया। भाई साहब ने पुलिस पर धौंस जमाने के साथ देख लेने का भी प्रयास किया, लेकिन यहां कोई दांव नहीं चला। पुलिस ने अपने तरीके से डील करना शुरू किया तो एक के एक सारा झूठ बाहर आ गया।

दरअसल ,पुलिस के साथ जो युवक आपको तस्वीरों में दिख रहे हैं। यह बस्ती जिले के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के चाईबारी के रहने वाले 28 वर्षीय मोहसिन खान हैं। जो बुधवार की देर रात में चेकिंग के दौरान कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ेवन चौराहे पर रोके गए। लाल नीली बत्ती लगी इनोवा कार से फर्जी ओएसडी बनकर वीआईपी प्रोटोकॉल लेने के चक्कर में धरा गए।

पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान रोका तो इन्होंने खुद को उत्तर प्रदेश सरकार सचिवालय लखनऊ में तैनात ओएसडी बताया और पुलिस पर दबाव बनाने का प्रयास किया। बकायदा अपना विजटिंग कार्ड भी दिखाया। लेकिन बस्ती पुलिस कैसे भरोसा करती। जांच पड़ताल शुरू हुआ तो सब फर्जी निकला। इसके बाद फर्जी तरीके से ओएसडी अधिकारी बने मोहसिन खान पुत्र वसीम खान पर मुकदमा दर्ज किया।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बृजानंद सिंह, प्रभारी निरीक्षक यातायात कुलदीप तिवारी और चौकी प्रभारी बड़ेवन जितेंद्र सिंह की पूछताछ में मोहसिन ने बताया कि वह काफी समय से कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी ओएसडी बनकर घूम रहा था। वह अपनी गाड़ी पर फर्जी उत्तर प्रदेश शासन का लोगो व लाल-नीली बत्ती लगाकर विभिन्न जनपदों व राज्यों में जाता था। जहां पुलिस व टोल प्लाजा पर अपना फर्जी कार्ड दिखाकर वीआईपी प्रोटोकॉल लेता था। टोल चार्ज माफ करा लेता था।

सचिवालय व सरकारी दफ्तरों में आसानी से प्रवेश पा लेता था। तथा आम जनता को अधिकारियों से काम कराने के नाम पर ठगता था। मोहसिन के साथ इनोवा में मौजूद चालक राजेश यादव पुत्र सोहन यादव निवासी लखनऊ को पंद्रह हजार रुपए प्रतिमाह पर रखा गया था। जिसे पूछताछ व सत्यापन के उपरांत नोटिस देकर की विवेचना में सहयोग करेगा आवश्यक औपचारिक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर हिदायत देकर छोड़ा गया।

यह भी पढ़ें- दहेज के लोभ में टूटा रिश्ता, बस्ती में 10 लाख के लिए शादी से इनकार; पुलिस ने दर्ज किया केस

पुलिस ने एक इनोवा कार लाल नीली बत्ती लगी हुई, ओएसडी का पांच फर्जी विजिटिंग कार्ड, दो वाकी टाकी, एक एप्पल फोन, एक की पैड फोन, चार एटीएम कार्ड और सत्ताईस सौ रुपये नगदी बरामद किया है।