Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संदिग्ध परिस्थितियों में धान के खेत में मिला महिला का शव, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका

    Updated: Sun, 02 Nov 2025 06:59 PM (IST)

    बस्ती में एक महिला का शव धान के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है, ताकि सच्चाई का पता लगाया जा सके।

    Hero Image

    संदिग्ध परिस्थितियों में धान के खेत में मिला महिला का शव।

    संवाद सूत्र, मुंडेरवा (बस्ती)। तुरकौलिया बरगाह ग्राम पंचायत के हुसेमऊ गांव के पश्चिम वीरेंद्र चौधरी के धान के खेत में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया है। शव पुराना लग रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर अपर पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का जायजा लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रविवार को दोपहर बाद त्रियुगी के घर के पीछे अपने खेत में धान काटने गए वीरेंद्र चौधरी ने खेत में मुंह के बल पड़ा महिला का शव देखकर सन्न रह गए। उन्होंने शोर मचाया तो मौके पर तमाम ग्रामीण जुट गए। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी डायल 112 व मुंडेरवा पुलिस को दी।

    मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की मगर शव कई दिन पुराना होने के कारण उसकी पहचान न हो सकी। ग्रामीणों द्वारा महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है।

    मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत व सीओ रुधौली स्वर्णिमा सिंह घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन की। ग्रामीणों से पूछताछ की। वहीं फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से संबंधित साक्ष्य संकलित किया।
    एएसपी ने बताया की दिवंगत महिला का शव लगभग डीकम्पोज हो चुका है, इससे उम्र का सही अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। देखने से उसकी उम्र 28 से 30 वर्ष के बीच लग रही है।

    हत्या या आत्महत्या के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है। महिला की मृत्यु का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। आसपास के जिलों व थानों को मृतका के शव की फोटो भेजकर पहचान में मदद मांगी गई है।