पानीपत-खटीमा हाईवे: डेहरी टोल प्लाजा पर जेब होगी हल्की, जानें गाड़ियों के लिए नई रेट लिस्ट और छूट
पानीपत-खटीमा हाईवे पर स्थित डेहरी टोल प्लाजा पर 1 सितंबर से वाहनों से टोल वसूली शुरू हो गई है। कार ...और पढ़ें

पानीपत-खटीमा हाईवे पर डेहरी गांव के पास बना टोल प्लाजा। जागरण
HighLights
डेहरी टोल प्लाजा पर 1 सितंबर से वसूली शुरू।
कार व हल्के वाहनों के लिए 30 रुपये शुल्क।
बिजनौर पंजीकृत वाहनों को विशेष छूट मिलेगी।
जागरण संवाददाता, बिजनौर। पानीपत-खटीमा हाईवे पर स्थित गांव डेहरी पर टोल प्लाजा बनाया गया है। पिछले काफी समय से टोल पर वसूली की तैयारी की जा रही थी। लेकिन कार्य पूरा न हाेने के कारण टोल वसूली का कार्य शुरू नहीं हो सका था। अब एनएचएआई ने यहां टोल वसूली की तैयारी शुरू कर दी है।
जारी अधिसूचना के अनुसार शुक्रवार की सुबह आठ बजे से टोल की वसूली शुरू की जानी थी, लेकिन अभी कुछ कार्य अधूरे हैं। जिस कारण अब एक सितंबर से वाहनों से टोल की वसूली शुरू हो गई। कार सहित हल्के वाहनों से एकल यात्रा के रूप में 30 रुपये शुल्क लिया जाएगा, जबकि पूरे माह का शुल्क 1,070 रुपये होगा।
ऐसे ही वित्त वर्ष 2026-27 के लिए टोल प्लाजा से 20 किमी की दूरी के भीतर पंजीकृत गैर वाणिज्यिक वाहनों के लिए मासिक पास के लिए 360 रुपये शुल्क निर्धाारित किया गया है।
जनपद वासियों को कार के लिए देना होगा 15 रुपये का शुल्क
बिजनौर में पंजीकृत वाणिज्यिक वाहनों के लिए एकल यात्रा शुल्क भी निर्धारित किया है। जिसमें कार व हल्के वाहन के लिए 15 रुपये देने होंगे। जबकि हल्के मालवाहक, मिनी बस आदि के लिए 25 रुपये और बस व ट्रक आदि के लिए 55 रुपये शुल्क देना होगा। ऐसे ही वाणिज्यिक वाहन (तीन धुरी़) के लिए 60 रुपये और भारी सन्निर्माण मशीनरी(चार से छह एक्सनल) के लिए 85 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। इसके अलावा अधिक बड़े वाहन (सात धुरी से अधिक) के लिए 105 रुपये का वसूल किया जाएगा।
छूट भी प्रदान की जाएगी
शुल्क भुगतान करने की अवधि से 24 घंटे में अधिकतम दो एक तरफा यात्रा के लिए सभी प्रकार के वाहनों को शुल्क में 25 प्रतिशत छूट भी दी जाएगी। ऐसे ही एक माह के समय में 50 से अधिक एक तरफा यात्राओं के लिए सभी प्रकार के वाहनों को 33 प्रतिशत शुल्क की छूट प्रदान की जाएगी। इसके अलवा टोल स्थित जिले में वाणिज्यिक वाहनों के लिए 50 प्रतिशत तक शुल्क में छूट दी जाएगी।
यह भी पढ़ें- क्या है बरेली में राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और भद्रा का प्रभाव? ज्योतिषाचार्य ने बताई सही टाइमिंग
यह भी पढ़ें- सिंगर अंकित बालियान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, कुल 9 गोली लगी- 5 शरीर में ही फंसी
एक माह का शुल्क कार व हल्के वाहन, 30, 50, 1,070
हल्के मालवाहक, मिनी बस, 50, 80, 1,725
बस व ट्रक आदि, 110, 165, 3,620
वाणिज्यिक वाहन (तीन धुरी़) 120, 180, 3,945
भारी सन्निर्माण मशीनरी(छह एक्सल), 170, 255, 5,675
अधिक बड़े वाहन (सात धुरी से अधिक), 205, 310, 6,905
