चित्रकूट में फिर बढ़ने लगा मंदाकिनी नदी का पानी, जलस्तर को देखकर प्रशासन ने जारी की चेतावनी
चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का जलस्तर फिर से बढ़ने लगा है, जिससे रामघाट और आसपास के इलाकों में दहशत फैल ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
मंदाकिनी नदी का जलस्तर फिर बढ़ने से चित्रकूट में दहशत का माहौल।
प्रशासन ने रामघाट और आसपास के लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी।
शनिवार की रिकॉर्ड बाढ़ के बाद, नदी का पानी तेजी से बढ़ रहा।
जागरण संवाददाता, चित्रकूट। रविवार की शाम को खतरे का निशान 126.500 से 85 सेमी नीचे आई मंदाकिनी नदी एक बार फिर बढ़ने लगी है, सोमवार की सुबह साढ़े पांच बजे नदी का जल स्तर 128.900 मीटर पर पहुंच गया है। आधे घंटे में 15 सेमी की बढ़ोतरी हो रही है।
पानी बढ़ने की आहट से रामघाट और आसपास रहने वाले लोग फिर दहशत में आ गए हैं वहीं प्रशासन सतर्क हो गया है लोगों को चेतावनी जारी कर दी गई है। अभी शनिवार को नदी में रिकॉर्ड बाढ़ 135.200 मीटर तक पहुंची थी।
23 वर्ष बाद आई इतनी भीषण बाढ़ ने तबाही की कहानी लिख दी। रामघाट और आसपास के इलाकों में जिंदगी पटरी पर लौटने लगी, पर बाढ़ का असर चित्रकूट के 84 कोस में है।
40 गांवों-बस्तियों पर असर पड़ा है। करीब पांच हजार लोग बाढ़ में फंसे थे, जिनको निकालने के लिए वायुसेना, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ को लगाया गया था। प्रशासन ने प्रभावित भवनों और धार्मिक स्थलों में तलाशी अभियान शुरू किया है।
यह भी पढ़ें- चित्रकूट में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे CM मोहन, बोले- बाढ़ का बड़ा कारण अतिक्रमण; अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट
