Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Police Encounter: देवरिया में तड़तड़ाई पुलिस की गोलियां, मुठभेड़ में असलहा तस्कर गिरफ्तार

    Updated: Fri, 14 Nov 2025 10:04 AM (IST)

    देवरिया पुलिस ने मुठभेड़ में एक असलहा तस्कर को गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर महुआडीह और रामपुर कारखाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अताउल्लाह नामक तस्कर को पकड़ा। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। पुलिस के अनुसार, वह मुंगेर से हथियार लाकर जिले में सप्लाई करता था और कई हत्याओं में प्रयुक्त हथियार उसी ने दिए थे। पुलिस को उसकी लम्बे समय से तलाश थी।

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, देवरिया। जनपद पुलिस को शुक्रवार की भोर में 1.30 बजे एक असलहा तस्कर को पकड़ने में सफलता मिली। मुखबिर की सूचना पर महुआडीह व रामपुर कारखाना पुलिस ने घेराबंदी कर परसौना और सेखौना के बीच खराइच मोड़ के पास उसे मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। पुलिस टीम को देख उसने फायर किया, जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने उसके दाहिने पैर में गोली मार गिरफ्तार कर लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अत्ताउल्लाह पुत्र स्वर्गीय नबी उल्लाह शहर के देवरिया खास वार्ड नंबर 12 का रहने वाला है। वह लंबे समय से असलहा तस्करी का काम करता है। रामपुर कारखाना पुलिस सेखौना में रात में वाहन चेकिंग कर रही थी। इस बीच मुखबिर ने सूचना दिया कि कुशीनगर जनपद की तरफ से बाइक से असलहा तस्कर अताउल्लाह आ रहा है।

    पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया तो बाइक से रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र की तरफ भागने लगा। महुआडीह पुलिस ने थानाध्यक्ष रामपुर कारखाना को भी सूचित किया और दोनों थानों की पुलिस ने घेराबंदी किया। पुलिस से घिरा देख उसने फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी और असलहा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।

    यह भी पढ़ें- गोरक्षनगरी की पहचान को नया आयाम देगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, ताल नदौर बनेगा विकास का 'जंक्शन'

    पुलिस के मुताबिक व जिले में अपराधियों को मुंगेर से असहला मंगा कर सप्लाई करता है। जिले में जड़ी सिंह समेत कई बड़ी हत्याएं इसी के सप्लाई किये असलहे से हुई है। पुलिस को इसकी लंबे समय से तलाश थी। चोरी की बाइक भी बरामद की गई हैं। सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि असलहा तस्कर अताउल्लाह को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है।