Move to Jagran APP

UP News: देवरिया में बड़ा हादसा, फ्रिज में उतरा करंट, मां-बेटी की मौत

उत्‍तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां करंट की चपेट में आने से बेटी-मां की मौत हो गई जबकि बेटा बुरी तरह झुलस गया। बताया जा रहा है कि बेटी फ्र‍िज से आम निकालने के दौरान करंट की चपेट में आ गई। उसे बचाने में मां और बेटे दोनों झुलस गए। घटना में मां-बेटी की मौत हो गई।

By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Wed, 03 Jul 2024 03:47 PM (IST)
फ्रिज में करंट उतरने से दो की मौत हो गई। मौके पर जुटी भीड़। जागरण

 जागरण संवाददाता, देवरिया। जिले के रुद्रपुर उपनगर के आजाद नगर वार्ड में बुधवार को फ्रिज में करंट उतरने से मां-बेटी की मृत्यु हो गई। बालक झुलस गया है। उपचार के लिए उसे सीएचसी पहुंचाया गया।

उपनगर के आजाद नगर वार्ड की रहने वाली सायदा पत्नी इश्तेहार उर्फ भंडारी का मकान है। सायदा की बेटी अफसाना पत्नी सोनू दोपहर को घर पर थी। अफसाना फ्रिज में आम रखने के लिए गई। फ्रिज खोली तो उसमें करंट आने से चिपक गई।

इसे भी पढ़ें-एक दशक से गोरखपुर में चलता था 'चवन्नी' का सिक्का, दिनदहाड़े चौराहों पर बरसता था गोलियां

यह देख मां सायदा बचाने के लिए बढ़ी तो वह करंट की चपेट में आ गई। यह देख अफसाना का बेटा गोलू जब दोनों को छूने गया तो उसे भी करंट का अहसास हुआ। वह तत्काल बाहर आया और शोर किया।

आसपास के लोग फ्रिज से करंट काटे और फ्रिज से दोनों को छुड़ाने के बाद सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत्यु घोषित कर दिया। वहीं गोलू का उपचार सीएचसी में कराया गया। इश्तेहार भंडारी का काम करते हैं।

इसे भी पढ़ें-यूपी में मानसून दिखाएगा अपना असली रुप, गोरखपुर-बरेली सहित 65 जिलों में खूब बरसेंगे बादल, जून की कमी होगी पूरी