विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सपा का दलित महासम्मेलन: विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव की मौजूदगी में भाजपा को हराने का होगा संकल्प

Published: Mon, 14 Sep 2026 09:36 AM (IST)

समाजवादी पार्टी 15 नवंबर को आगरा में पश्चिमी उत्तर प्रदेश दलित महासम्मेलन आयोजित कर रही है, जिसमें अखिलेश यादव मुख्य ...और पढ़ें

अखिलेश यादव।

अखिलेश यादव।

HighLights

  1. 15 नवंबर को आगरा में पश्चिमी उत्तर प्रदेश दलित महासम्मेलन।

  2. अखिलेश यादव मुख्य अतिथि, भाजपा को हराने का लक्ष्य।

  3. एटा से बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता और दलित समाज शामिल होंगे।

जागरण संवाददाता, एटा। आगरा में 15 नवंबर को प्रस्तावित पश्चिमी उत्तर प्रदेश दलित महा सम्मेलन की तैयारियों को लेकर रविवार को डॉ. जाकिर हुसैन डिग्री कॉलेज में समाजवादी पार्टी की बैठक हुई। सम्मेलन के संयोजक और सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन ने कहा कि प्रदेश के दलितों ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने का मन बना लिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जिला से बड़ी संख्या में दलित समाज के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। सम्मेलन में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मुख्य अतिथि होंगे।
सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती के माध्यम से आरक्षण व्यवस्था को समाप्त करने का कुचक्र रच रही है।

सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि भाजपा संविधान को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। आगामी चुनाव में जाति और धर्म के बजाय भूख, बेरोजगारी और महंगाई प्रमुख मुद्दे होंगे।

आगरा के सम्मेलन में जिले से जुटेगा सपाइयों का जत्था

जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी ने कहा कि दलित महा सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जिला से बड़ी संख्या में दलित समाज के लोग आगरा पहुंचेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव संपर्क कर सम्मेलन में भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटने का भरोसा दिया। संचालन जिला महासचिव भूपेंद्र प्रजापति ने किया।

यह भी पढ़ें- नजूल जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई के बाद पटियाली SDM हटे, CM के आदेश के बाद कासगंज DM ने किया बदलाव

ये रहे मौजूद

इस दौरान पूर्व विधायक अमित गौरव यादव, अशरफ हुसैन, रंजीत सिंह यादव, शशांक यादव, जहीर अहमद, मंजीत यादव, शराफत हुसैन काले, जसवीर सिंह यादव, सत्यवीर सिंह दिवाकर, विनोद यादव, अनिल सागर, धीरेन्द्र सिंह जाटव, अनिल यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख, अमर सिंह वर्मा, राजकुमारी धनगर, शशि प्रभा शाक्य, जमशेद आलम, रामसेवक पहलवान, हिमालय सिंह लोधी, महेश वर्मा, अनिल प्रधान, बबलू प्रधान सहित बड़ी संख्या में सपाई मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- देहरादून: 15 साल बाद 'आजाद' हुई 1015 वर्ग मीटर जमीन, कोर्ट के आदेश के बाद वन विभाग ने हटाया अतिक्रमण