विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इटावा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, चालक को झपकी आने से मिनी ट्रक में घुसी कार, सगे भाइयों समेत तीन की मौत

Published: Tue, 10 Nov 2026 06:38 PM (IST)

इटावा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार मिनी ट्रक से टकरा गई। इस भीषण हादसे में छह ...और पढ़ें

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त हुई अर्टिगा कार। जागरण

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त हुई अर्टिगा कार। जागरण

HighLights

  1. आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा, 120 किमी प्रतिघंटा थी रफ्तार

  2. आगरा से औरैया जा रहे थे कार सवार, तीन लोग गंभीर रूप से हुए घायल

  3. मृतकों में दो भाई मोहित और गोविंद चौहान शामिल

संवाद सूत्र, बरालोकपुर (इटावा)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आगरा से औरैया जा रही अर्टिगा कार आगे चल रहे मिनी ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार चला रहे मोहित समेत तीन लोगों की अस्पताल में मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई शामिल हैं, जबकि तीसरा भाई गंभीर घायल है। हादसे में दो बच्चे भी घायल हुए हैं।

बताया गया कि कार 15 दिन पहले ही खरीदी गई थी। कार के एयरबैग खुल गए थे, जबकि गति 120 किमी प्रति घंटा थी। हादसे का प्रथम दृष्टया कारण चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। हादसा मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे चौबिया क्षेत्र के ग्राम नगला सवी पूर्वी के पास हुआ।

पुलिस और यूपीडा की टीम ने सभी घायलों को सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के इमरजेंसी ट्रामा लाया गया। वहां उपचार के दौरान 22 वर्षीय मोहित चौहान, 26 वर्षीय गोविंद पुत्र परशुराम और 21 वर्षीय विकास पुत्र दीनदयाल निवासी थाना शाहगंज, मुहल्ला बोदला जनपद आगरा ने दम तोड़ दिया।

मोहित और गोविंद सगे भाई थे। तीसरे भाई 32 वर्षीय हरिओम चौहान की हालत गंभीर है। हादसे में छह वर्षीय हिमांशु और 10 वर्षीय रोहिताश भी घायल हुए हैं। दोनों बच्चों समेत तीनों घायलों का उपचार चल रहा है। हादसे की जानकारी मिलने पर सीओ केपी सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और मिनी ट्रक को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कराया।

तीनों मृतकों के शव विश्वविद्यालय परिसर स्थित शवगृह में रखवाए गए हैं। उनके स्वजन भी सैफई पहुंच गए हैं। सहायक सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। थानाध्यक्ष चौबिया महेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में लिया है। हादसे के बाद वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू रूप से चालू करा दिया गया है। मिनी ट्रक के चालक और परिचालक भाग गए हैं।

यह भी पढ़ें- कानपुर में छोटे भाई ने ईंट से कूचकर की बड़े भाई की हत्या, पत्नी और बेटी ने भी पीटा, दो गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।