विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आलू की टिक्की और कचौड़ी का बढ़ाएं बिजनेस, 3 लाख का लोन देगी सरकार; फिरोजाबाद ODOC में करें अप्लाई

Updated: Wed, 19 Aug 2026 03:30 PM (IST)

फिरोजाबाद में प्रदेश सरकार की 'एक जनपद एक व्यंजन' योजना के तहत कचौड़ी और आलू की टिक्की के कारोबार को बढ़ावा मिलेगा। उद्योग विभाग इच्छुक कारोबारियों को बैंकों की मदद से तीन-तीन लाख रुपये तक का ऋण और अनुदान दिलाएगा, जिससे उत्पादन और रोजगार बढ़ेगा।

ठेल से कचौड़ी लेते युवा : जागरण आर्काइव

ठेल से कचौड़ी लेते युवा : जागरण आर्काइव

HighLights

  1. कचौड़ी और आलू टिक्की कारोबार को मिलेगा बढ़ावा

  2. सरकार देगी तीन लाख तक का ऋण और अनुदान

  3. योजना से उत्पादन क्षमता बढ़ेगी, रोजगार भी मिलेगा

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। प्रदेश सरकार द्वारा एक जनपद एक व्यंजन (ओडीओसी) योजना में चयनित शहर के प्रमुख व्यंजन कचौड़ी और आलू की टिक्की के कारोबार को देगी। उद्योग विभाग द्वारा कारोबार को बढ़ावा देने के लिए इच्छुक कारोबारियों को तीन-तीन लाख का बैंकों की मदद से ऋण दिलाया जाएगा। ओडीओसी योजना में दुकानों और ठेलों बनने वाली कचौड़ी और आलू की टिक्की का चयन हुआ है।

ओडीओसी में 11 इकाइयों को अनुदान देने का मिला लक्ष्य

उपायुक्त उद्योग संध्या ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में फिरोजाबाद में 11 इकाइयों को तीन-तीन लाख अनुदान देने के लिए कुल 33 लाख का बजट आरक्षित किया गया है। इसमें अपना कारोबार को बढ़ाने अथवा नया कार्य शुरू करने इच्छुक कारोबारी आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उद्योग विभाग तीन-तीन लाख दिलाएगा ऋण

संध्या ने बताया कि 25 लाख तक कुल परियोजना लागत वाली इकाइयों के लिए 25 प्रतिशत अधिकतम 6.25 लाख, 25 से 50 लाख तक कुल परियोजना लागत वाली इकाइयों को 20 प्रतिशत अधिकतम 6.25 लाख और 50 लाख से डेढ़ करोड़ तक कुल परियोजना लागत वाली इकाइयों को 10 प्रतिशत अथवा 10 लाख रुपये, जो भी अधिक हो, मार्जिन मनी के रूप में देय होगी।

आवेदन मांगे गए

जनपद के विशिष्ट व्यंजनों कचौडी और आलू की टिक्की का मूल्य संवर्धन, उत्पादन क्षमता वृद्धि, गुणवत्ता में सुधार हो सकेगा। साथ ही इन व्यंजनों को नई पहचान मिलने के साथ लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

यह भी पढ़ें- जौहर यूनिवर्सिटी में ED का छापा: आजम खान के ड्रीम प्रोजेक्ट के अर्श से फर्श तक की कहानी

ये है पात्रता

ओडीओसी योजना में आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष है। आवेदक को निर्धारित प्रारूप पर आवेदन पत्र शपथ पत्र एवं परियोजना प्रपत्र समस्त आवश्यक अभिलेखों सहित विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

यह भी पढ़ें- बीहड़ बना नया टूरिस्ट स्पॉट: डकैतों का नहीं अब पर्यटकों का बसेरा, रोमांच और एडवेंचर का नया सेंटर चंबल सेंक्चुरी