विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जमानत पर छूटते ही हत्या: पुरानी रंजिश में युवक को लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला, फिरोजाबाद के सिंहपुर गांव में तनाव

By Neelesh KumarEdited By: Abhishek Saxena
Published: Sun, 15 Nov 2026 09:49 AM (IST)Updated: Sun, 15 Nov 2026 12:54 PM (IST)

फिरोजाबाद के सिंहपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते 30 वर्षीय प्रदीप कुमार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस ...और पढ़ें

इंसेट में मृतक की फाइल फोटो।

इंसेट में मृतक की फाइल फोटो।

HighLights

  1. सिंहपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या

  2. 30 वर्षीय प्रदीप कुमार को लाठी-डंडों से पीटकर मारा गया

  3. घटना के बाद गांव में तनाव, पुलिस जांच में जुटी

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। एका क्षेत्र के गांव सिंहपुर उड़ेसर में रविवार सुबह जमीन के विवाद में युवक की पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात से गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर फरार हो गए। गांव में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। चार टीमें हत्यारोपितों की तलाश में जुटी हैं।

गांव सिंहपुर उड़ेसर निवासी 30 वर्षीय प्रदीप कुमार रविवार सुबह पांच बजे वसुंधरा के नगला चित्तर निवासी वीरपाल भगत को छोड़कर घर लौट रहे थे। जोरवरपुर के सामने बिजलीघर के पास आरोपितों ने उन्हें घेर लिया और डंडा व सरिया से हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्रदीप जान की गुहार लगाता रहा, लेकिन हमलावर उसे पीटते रहे। आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपित मौके से भाग निकले।

डॉक्टरों ने मृत किया घोषित

स्वजन प्रदीप को लेकर सरकारी ट्रामा सेंटर पहुंचे, वहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। स्वजन के अनुसार आरोपितों ने प्रदीप की जमीन पर कब्जा कर लिया है। इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। शुक्रवार को रास्ते में ट्राली खड़ी करने को लेकर प्रदीप की पत्नी सरिता से कहासुनी होने के बाद आरोपितों ने उनकी भी पिटाई कर दी थी।

सरिता ने शनिवार को एक ही परिवार 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने कुछ आरोपितों के विरुद्ध शांति भंग की कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया था। आरोपितों ने जमानत पर छूटने के बाद रविवार को प्रदीप की हत्या कर दी।

सीओ ने दी जानकारी

सीओ जसराना प्रेम प्रकाश पांडेय ने बताया कि एक दिन पहले ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर विवाद हुआ था। इसमें शांतिभंग की कार्रवाई की गई थी। जमानत पर छूटने के बाद उन्हीं आरोपितों द्वारा प्रदीप की हत्या किए जाने की सूचना मिली है। आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

प्रदीप तीन भाइयों में मझले थे

प्रदीप तीन भाइयों में मझले थे। उनके बड़े योगेश और छोटे संदीप हैं। वह निजी फाइनेंस कंपनी में नौकरी करते थे। उसके परिवार में पांच वर्षीय बेटी किट्टू और तीन वर्षीय बेटा उत्कर्ष है। करीब 12 वर्ष पहले उनकी मां का निधन हो गया था। पति की मौत से पत्नी सरिता बेसुध हो गईं।

यह भी पढ़ें- चुनाव से पहले सपा का शक्ति प्रदर्शन: आगरा में पश्चिमी यूपी के दलित चेहरों को आगे कर रिझाएगी सपा, अखिलेश के कार्यक्रम में बदलाव

यह भी पढ़ें- SIR खत्म होने के बाद आगरा में भारी बढ़ोत्तरी: 5.93 लाख नाम सूची से हटे तो 43.5 हजार मतदाता बढ़े

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।