आवास की मांग को लेकर मंत्री नरेंद्र कश्यप के आवास पर पहुंचे दिव्यांग, किया प्रदर्शन
दिव्यांग समाज ने आवास और अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर गाजियाबाद में मंत्री नरेंद्र कश्यप के आवास पर प्रदर्शन ...और पढ़ें

आवास की मांग को लेकर मंत्री नरेंद्र कश्यप के आवास के बाहर पहुंचे दिव्यांग ( फोटो स्रोत : जागरण )
HighLights
दिव्यांग समाज ने आवास, आर्थिक सहायता और पेंशन की मांग की।
मंत्री नरेंद्र कश्यप के गाजियाबाद स्थित आवास पर प्रदर्शन।
अधिकारियों पर समस्याओं को अनसुना करने का आरोप लगाया।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। आवास समेत अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर दिव्यांग समाज का आक्रोश अब सड़कों पर उतर आया है। बुधवार को दिव्यांग महिला, पुरुष और बच्चे अपनी मांगों को लेकर मंत्री नरेंद्र कश्यप के आवास पर पहुंच गए और प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पिछले कई महीनों से वह जिलाधिकारी कार्यालय से लेकर संबंधित अधिकारियों तक अपनी समस्याएं पहुंचा रहे हैं।
आश्वासन के इतर कुछ नहीं मिला..
कई बार ज्ञापन भी सौंपे गए। लेकिन, अब तक उन्हें केवल आश्वासन ही मिले हैं। समस्याओं का समाधान नहीं होने से उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ा।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि मंत्री आवास के बाहर धरना देने के लिए दरी बिछाई गई तो उन्हें वहां बैठने नहीं दिया गया। दरी हटाने के साथ ही पानी फैलाकर प्रदर्शनकारियों को हटाने का प्रयास किया गया।इस दौरान महिलाएं और छोटे बच्चे भी मौजूद थे। प्रदर्शनकारियों ने इस व्यवहार पर नाराजगी जताई।
दिव्यांग समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कई महीनों से अपने अधिकारों और आवास की मांग को लेकर संघर्ष किया जा रहा है, लेकिन अभी तक कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया है।
आंदोलन जारी रहेगा
राष्ट्रीय सचिव ने भी प्रशासनिक अधिकारियों पर उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि जरूरतमंद दिव्यांग परिवारों को आवास उपलब्ध कराने के साथ आर्थिक सहायता और नियमित पेंशन दी जाए।
इसके अलावा स्वरोजगार के लिए जरूरत पड़ने पर कर्ज की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा। देर रात तक दिव्यांग राज्यमंत्री के कार्यालय के बाहर अपनी मांगों को लेकर अपने बच्चों के साथ डटे हुए थे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।