Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहले तीन लाख लिए कर्ज, आत्महत्या के लिए मजबूर; एक बहु की दर्दनाक कहानी

    Updated: Sun, 02 Nov 2025 10:25 AM (IST)

    लोनी के अंकुर विहार में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की मां ने बहू समेत पांच ससुराल वालों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि ससुराल वाले उसके बेटे को प्रताड़ित करते थे और दहेज के लिए दबाव बनाते थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    Hero Image

    लोनी के अंकुर विहार में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

    जागरण संवाददाता, लोनी। अंकुर विहार थाना क्षेत्र की चमन विहार कॉलोनी निवासी युवक की 10 दिन पहले कमरे में आग लगने से हुई मौत के मामले में परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दम घुटने की आशंका जताई है। मृतक की मां ने बहू समेत पांच ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कॉलोनी निवासी सविता शर्मा ने बताया कि उनके बेटे मुकेश की शादी सात साल पहले निपुण से हुई थी। दोनों के बीच कहासुनी के बाद बहू नाराज होकर घर छोड़कर चली जाती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि बहू उनके बेटे पर परिवार से अलग रहने का दबाव बनाती थी, जिसे बेटा लेने को तैयार नहीं था। इसके चलते बहू की मां सुधा शर्मा, पिता जगदीश शर्मा, भाई दिशु शर्मा और ननद नीतू शर्मा उनके बेटे को मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे।

    उन्होंने बताया कि उनके बेटे के ससुराल वालों ने तीन लाख रुपये उधार लिए थे, जो वापस नहीं कर रहे थे। जब वह पैसे मांगती थी, तो ससुराल वाले उसके बेटे के साथ गाली-गलौज और गाली-गलौज करते थे। कुछ महीने पहले, बेटे के एक्सीडेंट के बाद, उसकी बहू अपनी शादी के गहने और पैसे लेकर मायके चली गई। जब बेटा ठीक होकर उसे लेने मायके लौटा, तो ससुराल वालों ने उसे पीट-पीटकर भगा दिया। इससे वह मानसिक और शारीरिक रूप से टूट गया। 21 अक्टूबर को उसके बेटे के कमरे में आग लग गई, जिसके धुएँ से उसकी मौत हो गई।

    मरने से पहले, बेटे ने एक पत्र लिखकर अपने ससुराल वालों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पाँच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।