Move to Jagran APP

UP By-Election 2024: अखिलेश के एक पोस्ट से इस सीट पर रोमांचक होगा मुकाबला, सपा के सामने 20 साल पुराना इतिहास रचने की चुनौती

Ghaziabad Assembly Seat By-Election गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में सपा के सामने 20 साल पुराना इतिहास दोहराने की चुनौती है। अखिलेश यादव ने साफ कर दिया कि वह कांग्रेस के साथ उपचुनाव लड़ेगी जिसमें सभी सीटों पर सपा के उम्मीदवार होंगे। क्या सपा-कांग्रेस गठबंधन इस बार जीत हासिल कर पाएगा? जानिए पूरी खबर। बसपा उम्मीदवार आज गाजियाबाद सीट से नामांकन करेंगे।

By aditya tripathi Edited By: Geetarjun Updated: Thu, 24 Oct 2024 01:39 AM (IST)
Hero Image
उत्तर प्रदेश में होने हैं विधानसभा उपचुनाव।
आदित्य त्रिपाठी, गाजियाबाद। Ghaziabad Shahar Vidhan Sabha Ceat Upchunav: गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में अब रोमांचक स्थिति बन चुकी है। यहां पर सपा के सामने 20 साल पुराना इतिहास दोहराने की चुनौती है। गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट पर सपा अब तक महज एक बार उपचुनाव में ही जीत हासिल कर चुकी है।

इसके बाद उसे जीत हासिल नहीं हुई है, लेकिन इस उपचुनाव में कांग्रेस - सपा गठबंधन के तहत सीट सपा के खाते में गई है। ऐसे में सपा को कांग्रेस का साथ मिल गया है और जल्द ही इस सीट पर सपा प्रत्याशी के नाम की घोषणा करेगी।

क्या है सीट का रिकॉर्ड

इससे पहले इस विधानसभा सीट पर वर्ष 2004 में उपचुनाव हुआ था। उस दौरान सपा के सुरेंद्र कुमार मुन्नी ने जीत हासिल की थी। पिछले दो विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करने वाली भाजपा उपचुनाव में तीसरे नंबर पर रही थी। उस दौरान भाजपा ने मौजूद महापौर सुनीता दयाल को अपना प्रत्याशी बनाया था।

अखिलेश यादव ने की घोषणा

अब बुधवार की देर रात सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा है कि इंडिया गठबंधन के तहत सपा उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव में सभी नौ सीटों पर प्रत्याशी घोषित करेगी। इसलिए सियासी लड़ाई रोमांचक हो चुकी है।

आज सपा-भाजपा कर सकती है प्रत्याशियों की घोषणा 

उम्मीद है कि बृहस्पतिवार को सपा और भाजपा द्वारा प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। सपा के जिलाध्यक्ष फैसल हुसैन ने बताया कि इस सीट पर उपचुनाव के लिए सपा से ब्राह्मण, वैश्य और अनुसूचित समाज के दावेदारों की संख्या 10 से अधिक है।

एक पूर्व विधायक भी टिकट के लिए प्रयासरत हैं। सपा एक मजबूत चेहरे को प्रत्याशी बनाकर चुनाव के मैदान में उतारेगी, जिससे की उपचुनाव में जीत हो सके।

बसपा से परमानन्द गर्ग आज करेंगे नामांकन

उप चुनाव के लिए बसपा प्रत्याशी परमानंद गर्ग बृहस्पतिवार को नामांकन करेंगे। बसपा जिला अध्यक्ष दयाराम सैन ने बताया कि इस दौरान बसपा कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए बसपा के कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे।इनमें शमसुद्दीन राइन मुख्य है। सपा छोड़कर बसपा का दामन थामने वाले परमानंद गर्ग को कई दिन पहले बसपा ने प्रत्याशी घोषित कर दिया था। बसपा इस सीट पर चुनाव जीत चुकी है। इस सीट से वैश्य नेता के तौर सुरेश बंसल विधानसभा पहुंचे थे। कोविड के दौरान उनका निधन हो गया। 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में बसपा ने यहां से भाजपा नेता को अपने पाले में लाकर उम्मीदवार बनाया था।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।