गाजीपुर-बलिया ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे पर उद्घाटन से पहले हादसा, स्कॉर्पियो पलटने से मां-बेटे की मौत; 3 घायल
गाजीपुर-बलिया ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे पर उद्घाटन से पहले एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई।

ये तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।
HighLights
गाजीपुर-बलिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर उद्घाटन से पहले दुर्घटना
अनियंत्रित स्कॉर्पियो पलटने से मां-बेटे की दुखद मौत
हादसे में चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल
जागरण संवाददाता, गाजीपुर। उदघाटन से पहले ही गाजीपुर-बलिया ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे पर जंगीपुर के पास बलिया से आ रही अनियंत्रित स्कार्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
हादसे में मां- बेटेकी मौत हो गई, जबकि चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
बुधवार की रात ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे पर बलिया से बनारस जा रही स्कॉर्पियो दुर्घटना ग्रस्त होकर पलट गई। सूचना मिलते ही जंगीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला चिकित्सालय गाजीपुर भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। शेष घायलों को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है।
मृतकों की सूची-
- क्षमा उपाध्याय पत्नी जयराम उपाध्याय (55) निवासी नरही, बलिया
- अनमोल पुत्र जयराम उपाध्याय (28) निवासी नरही, बलिया
घायलों की सूची-
- रत्नेश मिश्रा पुत्र सुरेन्द्र मिश्रा निवासी शिवपुर, वाराणसी
- मनोज चौबे निवासी भरखरा, सुखपुरा, बलिया
- रमेश वर्मा, निवासी चुनार, मीरजापुर (वाहन चालक)
यह भी पढ़ें- भारत में स्ट्रोक के बढ़ते मामलों पर डॉक्टरों की चेतावनी, 56% मौतों के लिए High BP और 12% में तंबाकू जिम्मेदार
