विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजीपुर में तमसा पैसेंजर ट्रेन से गिरकर घायल युवक की सीएचसी में मौत

By Shivanand Rai Edited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 23 Nov 2026 05:12 PM (GMT+05:30)

गाजीपुर के जखनियां रेलवे स्टेशन पर तमसा पैसेंजर ट्रेन में चढ़ते समय एक युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उसकी मौत हो गई, जिसकी पहचान वाराणसी निवासी संजय शर्मा के रूप में हुई।

जखनियां स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेन पकड़ते समय छूटा हाथ, यात्रियों ने बचाई जान।

जखनियां स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेन पकड़ते समय छूटा हाथ, यात्रियों ने बचाई जान।

HighLights

  1. युवक तमसा पैसेंजर ट्रेन में चढ़ते समय प्लेटफार्म पर गिरा।

  2. गंभीर रूप से घायल युवक की सीएचसी में हुई मौत।

  3. मृतक की पहचान वाराणसी निवासी संजय शर्मा के रूप में हुई।

जागरण संवाददाता, जखनियां (गाजीपुर): जखनियां रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह तमसा पैसेंजर ट्रेन में चढ़ते समय हाथ छूटने से प्लेटफार्म नंबर दो पर गिरकर घायल हुए युवक की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौत हो गई। ट्रेन के नीचे जाने से पहले प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों ने उसे खींचकर बचा लिया, लेकिन वह अचेत हो गया था।

मृत युवक की पहचान वाराणसी जनपद के धरहरा गांव निवासी संजय शर्मा पुत्र झगड़ू शर्मा के रूप में हुई। वह खानपुर के रघुबर गांव में सरोज ठाकुर के घर आयोजित तिलक समारोह में शामिल होने आया था।

सोमवार सुबह उसके रिश्तेदार उसे मऊ से वाराणसी सिटी जाने वाली तमसा पैसेंजर ट्रेन पकड़ने के लिए जखनियां स्टेशन छोड़कर घर लौट गए थे। ट्रेन में चढ़ने के दौरान अचानक उसका हाथ छूट गया और वह प्लेटफार्म पर गिरकर अचेत हो गया। काफी देर बाद रिश्तेदार उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।