बरौनी-भुज अमृत भारत एक्सप्रेस का गोंडा में भी होगा ठहराव, अजमेर शरीफ जाना होगा आसान
रेलवे बोर्ड ने बरौनी से भुज के बीच वाया गोंडा नई अमृत भारत एक्सप्रेस (19427/19428) चलाने की घोषणा की है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
बरौनी-भुज अमृत भारत एक्सप्रेस वाया गोंडा चलेगी।
देवीपाटन मंडल के यात्रियों को राजस्थान-गुजरात सुविधा।
अजमेर शरीफ, कोटा, सवाई माधोपुर पहुंचना आसान होगा।
संवाद सूत्र, गोंडा। रेलवे बोर्ड ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बरौनी से भुज के बीच वाया गोंडा नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन (19427/19428) चलाने की घोषणा की है। इस ट्रेन के संचालन से देवीपाटन मंडल के हजारों यात्रियों को राजस्थान और गुजरात की यात्रा करने में सहूलियत मिलेगी।
साथ ही अजमेर शरीफ, कोटा और सवाई माधोपुर सहित राजस्थान के विभिन्न शहरों तक पहुंचना आसान होगा। रेलवे बोर्ड के निदेशक संजय आर. नीलम ने नई ट्रेन के संचालन की जानकारी दी है। इस ट्रेन के चलने से गोंडा सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए एक और विकल्प उपलब्ध होगा।
विशेष रूप से राजस्थान और गुजरात जाने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है। बरौनी से भुज के बीच वाया गोंडा ट्रेन चलने से बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के बीच रेल संपर्क को मजबूती मिलेगी। हालांकि, ट्रेन के संचालन की तिथि, समय-सारिणी और ठहराव से संबंधित विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
