विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में गोली मारने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

Published: Sun, 06 Sep 2026 02:53 PM (IST)

पीपीगंज पुलिस ने सोशल मीडिया पर गोली मारने की धमकी देने वाले युवक दीपक जायसवाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी ...और पढ़ें

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। जागरण

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। जागरण

HighLights

  1. सोशल मीडिया पर गोली मारने की धमकी का वीडियो वायरल।

  2. पीपीगंज पुलिस ने आरोपी दीपक जायसवाल को किया गिरफ्तार।

  3. पुलिस पिस्टल की बरामदगी के लिए आरोपी से पूछताछ कर रही है।

संवाद सूत्र, पीपीगंज, (गोरखपुर)। इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित कर किसी को 24 घंटे के भीतर गोली मारने की धमकी देने वाले युवक को पीपीगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की पहचान भगवानपुर निवासी दीपक जायसवाल के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, उसने इंटरनेट मीडिया पर आक्रामकता प्रदर्शित करते हुए शांति व्यवस्था भंग करने वाली धमकी दी थी। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए उसकी तलाश शुरू की और गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, दीपक ने इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो में किसी व्यक्ति को 24 घंटे के भीतर गोली मारने की धमकी दी थी। इससे पहले प्रसारित वीडियो में वह यह कहते हुए नजर आया था कि तय समय में गोली नहीं चलाई तो मूंछ मुंडवा लेगा। वीडियो में पीपीगंज क्षेत्र के पचगांवा स्थित गूरम पोखरे का भी जिक्र था। युवक ने इंटरनेट मीडिया पर चेहरा छिपाकर कमर में पिस्टल खोंसे हुए एक फोटो भी प्रसारित किया था।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में रेलकर्मी ने दुष्कर्म के बाद की महिला की हत्या, पुलिस हिरासत में आरोपी

हालांकि, फोटो में दिखाई दे रहा असलहा वास्तविक है या नकली, इसकी पुष्टि नहीं हुई थी। पुलिस अब इस पहलू की भी जांच कर रही है। वीडियो प्रसारित होने की जानकारी मिलने के बाद पीपीगंज पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और युवक की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि पिस्टल बरामद करने के लिए आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में सहायक अध्यापिका की नौकरी के नाम पर चार लाख की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र से फंसाया