विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

15 दिसंबर तक गोरखपुर से बाहर जाना मुश्किल! कन्फर्म दूर, तत्काल और जनरल में भी जगह नहीं

Published: Fri, 27 Nov 2026 07:55 AM (IST)

गोरखपुर से दिल्ली, पंजाब, महाराष्ट्र जैसे राज्यों को जाने वाली ट्रेनों में 15 दिसंबर तक टिकट मिलना मुश्किल है। दीपावली, छठ और लग्न के कारण कन्फर्म टिकट तो दूर, तत्काल और जनरल कोच में भी यात्रियों को जगह नहीं मिल रही है, जिससे भारी परेशानी हो रही है।

दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक जाने वाली ट्रेनों में नहीं मिल रहा टिकट। जागरण

 दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक जाने वाली ट्रेनों में नहीं मिल रहा टिकट। जागरण

HighLights

  1. 15 दिसंबर तक ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं।

  2. दीपावली, छठ, लग्न के कारण भारी भीड़।

  3. तत्काल और जनरल कोच में भी जगह नहीं।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। नवंबर ही नहीं दिसंबर में भी यात्रियों की मुश्किलें कम होने वाली नहीं है। 15 दिसंबर तक दिल्ली, पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक आदि राज्यों में जाने वाली किसी भी ट्रेन में जगह नहीं है। कन्फर्म की तो बात ही छोड़िए, वेटिंग टिकट भी नहीं मिल रहा। लगभग सभी ट्रेनों में नो रूम (टिकटों की बुकिंग बंद) की स्थिति बनी हुई है।

दीपावली, छठ पर्व व लग्न में घर आए पूर्वांचल के लोगों को रेलवे का टिकट नहीं मिल रहा है। तत्काल टिकट भी बुकिंग शुरू होने के एक मिनट के अंदर बिक जा रहे हैं। रेलवे में तत्काल का भी अकाल पड़ा हुआ है। आरक्षित टिकट नहीं मिल रहा तो लोग जनरल कोचों की तरफ भाग रहे हैं, लेकिन वहां भी लाइन लगानी पड़ रही है। जनरल बोगियों में न सीट मिल रही और न खड़ा होने की जगह। धक्कामुक्की जारी है।

राप्तीनगर के दीपक को इलाज कराने दिल्ली जाना है। तत्काल टिकट के लिए लाइन लगा रहे हैं, लेकिन वहां भी निराशा ही हाथ लग रही। पलक झपकते तत्काल के सभी कन्फर्म टिकट बुक हो जा रहे। बीमार हैं, ऐसे में जनरल टिकट पर सफर करने का हिम्मत नहीं जुटा पा रहे। रोगी ही नहीं दीपावली, छठ पर्व व लग्न में घर आए पूर्वांचल के कामगार और परेशान हैं।

हजारों कामगार टिकट के लिए भटक रहे हैं। कहते हैं, घर से वापसी की यात्रा, पहाड़ चढ़ने से कम नहीं है। गोरखपुर से बनकर चलने वाली लगभग सभी ट्रेनों के स्लीपर क्लास में नो रूम (टिकटों की बुकिंग बंद) की स्थिति बनी हुई है। एसी की वेटिंग 100 से पार है। कुशीनगर और गोरखधाम आदि महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनें पूरी तरह फुल हैं। गोरखधाम एक्सप्रेस के जनरल कोच में जाने के लिए आठ से दस घंटे तक लाइन लगानी पड़ रही है। उसके बाद भी सीट नहीं मिल रही है।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार का कहना है कि यात्रियों की सुविधा के लिए 2156 फेरा में 318 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। जरूरत के अनुसार और स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

कुछ प्रमुख ट्रेनों की स्थिति

  • 22537 कुशीनगर : स्लीपर क्लास में 12, 13, 14 व 15 दिसंबर को नो रूम। एसी टू में नो रूम व एसी थर्ड में 100 से ऊपर वेटिंग।
  • 20104 एलटीटी : स्लीपर क्लास में 12 से 15 दिसंबर तक 150 से अधिक वेटिंग। एसी टू में नो रूम व एसी थर्ड में 100 से ऊपर वेटिंग।
  • 12555 गोरखधाम : स्लीपर क्लास में 12 से 14 दिसंबर तक नो रूम। एसी थर्ड में 100 तक वेटिंग एसी टू में 12 व 13 को नो रूम।
  • 11038 पुणे एक्सप्रेस : स्लीपर क्लास में 12 दिसंबर को नो रूम। एसी थर्ड में नो रूम।
  • 12591 यशवंतपुर एक्सप्रेस : 12 दिसंबर को स्लीपर में नो रूम व एसी थर्ड में 100 से ऊपर वेटिंग।
  • 22533 यशवंतपुर एक्सप्रेस : 14 दिसंबर को स्लीपर में नो रूम।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर के नौसढ़ बंधे पर टहलना होगा सुरक्षित और सुविधाजनक, बनेगा शानदार वाकिंग ट्रैक

यह भी पढ़ें- रेलवे ने कई ट्रेनों के मार्ग बदले, गोरखपुर छावनी-पनियहवा खंड में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रहेगी नई व्यवस्था

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।