विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पुरानी रंजिश में देहरा गांव में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन घायल

Published: Wed, 11 Nov 2026 04:00 AM (IST)

धौलाना के देहरा गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच मारपीट और पथराव हुआ, जिसमें करीब आधा ...और पढ़ें

पुरानी रंजिश में देहरा गांव में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन घायल  ( एआई जेनरेटेड इमेज )

पुरानी रंजिश में देहरा गांव में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन घायल ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. देहरा गांव में पुरानी रंजिश के कारण दो पक्षों में विवाद।

  2. मारपीट और पथराव में करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए।

  3. दो गंभीर घायलों को मेरठ रेफर, पुलिस बल तैनात।

राहुल गहलोत, धौलाना। थाना क्षेत्र के गांव देहरा में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट और पथराव में बदल गया। दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर चले, जिसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

अचानक हुए संघर्ष से गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलाना में भर्ती कराया। दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए मेरठ रेफर किया गया।

लंबे समय से चल रही थी रंजिश

जानकारी के अनुसार, गांव में दोनों पक्षों के बीच काफी समय से रंजिश चली आ रही थी। मंगलवार को किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर के लोग आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर पथराव भी होने लगा।

इस दौरान एक पक्ष के कैफ पुत्र रशीद अली, उमर मोहम्मद पुत्र अफसर अली, नजर मोहम्मद पुत्र अफसर अली और फरहान पुत्र नजर मोहम्मद घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के रफाकत पक्ष के दो लोगों को भी चोटें आई हैं।

मौके पर पुलिस बल तैनात

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेरठ भेज दिया गया। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि विवाद की शुरुआत और पथराव में शामिल लोगों की पहचान की जा सके। थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश शर्मा ने बताया कि गांव देहरा में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़े की सूचना मिली थी।

घायलों को अस्पताल भेजा गया है और उनका उपचार चल रहा है। शिकायत के आधार पर जांच कर उचित कार्रवाई की जा रही है।  

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में पटाखे विवाद में नाबालिग ने पत्थर फेंका, युवक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।