हापुड़ में साइबर ठगी, पुलिस ने वापस दिलाई पीड़त को रकम
हापुड़ में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के 23 हजार रुपये ठग लिए थे, जिसे हाफिजपुर पुलिस की साइबर टीम ...और पढ़ें

हापुड़ में साइबर ठगी (एआई जेनरेटेड इमेज)
केशव त्यागी, हापुड़। साइबर ठगों ने एक व्यक्ति की मेहनत की कमाई पर हाथ साफ कर दिया, लेकिन थाना हाफिजपुर पुलिस की तत्परता से पीड़ित को उसकी पूरी रकम वापस मिल गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, साइबर टीम ने अथक प्रयास कर ठगी के शिकार हुए गांव कुराना के कासिफ के 23 हजार रुपये वापस उसके बैंक खाते में जमा करा दिए। पूरी रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस का आभार जताया।
23 हजार रुपये की धोखाधड़ी
जानकारी के अनुसार, हाफिजपुर क्षेत्र के गढ़ों कुराना के कासिफ के साथ साइबर ठगों ने 23 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली थी। खाते से रकम निकलने की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की।
मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी अतुल चौहान ने थाने की साइबर टीम को जांच और रकम वापस कराने की जिम्मेदारी सौंपी। साइबर टीम ने लेनदेन से संबंधित जानकारी जुटाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
लगातार प्रयासों के बाद टीम ने ठगी गई पूरी रकम पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी। रकम वापस मिलने पर कासिफ ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
अनजान लिंक और ओटीपी से रहें सावधान
थाना प्रभारी अतुल चौहान ने लोगों से अपील की है कि साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें और साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराएं।
किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाता संख्या, ओटीपी, एटीएम पिन और सीवीवी नंबर साझा न करें। अनजान लिंक पर क्लिक करने से भी बचें। थोड़ी सी सतर्कता साइबर ठगी से बचा सकती है।
यह भी पढ़ें- केरलम में व्यक्ति ने की आत्महत्या की नाकाम कोशिश, 7 गाड़ियां आपस में टकराई; अब भुगतेगा सजा