हापुड़ वाले ध्यान दें! आज कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद, भारी बारिश का अलर्ट
हापुड़ जिले में भारी वर्षा के पूर्वानुमान के चलते आज कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। ...और पढ़ें

आज हापुड़ के सभी स्कूल बंद रहेंगे। जागरण
HighLights
हापुड़ में भारी वर्षा के पूर्वानुमान के कारण स्कूल बंद।
कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित।
छात्रों को खराब मौसम में आवागमन की परेशानी से बचाने हेतु।
संवाद सहयोगी, हापुड़। मौसम विभाग के भारी वर्षा के पूर्वानुमान को देख हापुड़ जिले में कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूलों में आज अवकाश घोषित किया गया है।
जिलाधिकारी कविता मीना के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक डाक्टर श्वेता पूठिया ने शुक्रवार रात को आदेश जारी किया। परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, राजकीय समेत अन्य बोर्ड से संचालित स्कूलों में शिक्षण कार्य नहीं होगा।
स्कूलों में अवकाश रखने के निर्देश
जिला विद्यालय निरीक्षक डाक्टर श्वेता पूठिया ने बताया कि प्रदेश में आज भारी वर्षा होने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जारी किया है। इसके दृष्टिगत शासन के निर्देशानुसार जिलाधिकारी कविता मीना ने जिले में संचालित सभी स्कूलों में अवकाश रखने के निर्देश दिए हैं। प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
भारी बारिश का अलर्ट
उन्होंने बताया कि भारी वर्षा के दौरान जलभराव, फिसलन और आवागमन में होने वाली परेशानी को देख कर अवकाश का निर्णय लिया गया, ताकि खराब मौसम में छात्र-छात्राओं को घर से स्कूल आने-जाने की परेशानी न हो।
