विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुष्कर्म के पुराने मुकदमे में समझौते का दबाव, युवती को धमकी और Instagram हैक कर फोटो-वीडियो पोस्ट करने का आरोप

Updated: Thu, 27 Aug 2026 09:40 AM (IST)

हापुड़ में एक महिला ने पड़ोसी युवक पर पुराने दुष्कर्म मामले में समझौते का दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

udaipur-gangrape-1787632776587.webp
udaipur-gangrape-1787632776587.webp

HighLights

  1. पड़ोसी युवक पर पुराने दुष्कर्म मामले में दबाव का आरोप।

  2. युवती को जान से मारने की धमकी और इंस्टाग्राम हैक।

  3. आपत्तिजनक फोटो-वीडियो पोस्ट करने का भी गंभीर आरोप।

जागरण संवाददाता, सिंभावली (हापुड़)। थाना क्षेत्र के महिला ने पड़ोसी युवक पर पुराने मुकदमे में समझौते का दबाव बनाने, जान से मारने की धमकी देने तथा आपत्तिजनक फोटो व वीडियो पोस्ट करने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

गला दबाकर जान से मारने का प्रयास

पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत में उल्लेख किया है कि पड़ोस का युवक पवन 21 फरवरी 2024 को युवती को नौकरी लगवाने का झांसा देकर बरेली ले गया।

वहां पर नौकरी लगवाने वाला नहीं मिलने की बात कह कर बाद में उसे गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के गांव अल्लाबक्शपुर स्थित अपने कमरे पर ले आया।

आरोप है कि युवक ने युवती को डरा-धमकाकर करीब डेढ़ माह तक बंधक रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया।

इंस्टाग्राम आईडी हैक कर ली

युवती के अनुसार इस मामले में 11 सितंबर 2025 को पवन के खिलाफ सिंभावली थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था और उसे जेल भेजा गया था।

जमानत पर आने के बाद आरोपित पर युवती और उसके परिवार पर समझौते का दबाव बनाने, जान से मारने की धमकी देने तथा इंस्टाग्राम आईडी हैक कर आपत्तिजनक फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का आरोप लगाया गया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौधरी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के उपरांत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- हापुड़ में हिम्मतपुर-टोडरपुर मार्ग पर दिखा तेंदुआ! वन विभाग ने ड्रोन से शुरू की तलाश, DFO ने संभाली कमान

यह भी पढ़ें- हापुड़ में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी, कामगार समेत छह लोग मलबे में दबे