हरदोई में खेत जोतते समय किसान की गमछा रोटावेटर में फंसा, मौके पर हो गई मौत
हरदोई के पेंग गांव में खेत जोतते समय एक किसान की रोटावेटर में गमछा फंसने से दर्दनाक मौत हो गई। सुरेश यादव रोटावेटर का बोल्ट कसते समय हादसे का शिकार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना से गांव में शोक की लहर है।
-1762076610619.webp)
रोटावेटर में गमछा फंसने से किसान की मौत। (तस्वीर- फाइल)
जागरण संवाददाता, हरदोई। रोटावेटर से खेत की जोताई करते समय सावधानी न बरतने से हादसे हो रहे हैं। जरा सी चूक में किसान जान गवां देते हैं। पेंग गांव में रविवार की सुबह खेत की जोताई करते समय चलते रोटावेटर पर चढ़कर बोल्ट कसते समय गमछा फंसने से चपेट में आकर किसान की मौत हो गई।
टड़ियावां के ग्राम पेंग के सुरेश यादव खेती करते थे। रविवार की सुबह वह पिता के साथ ट्रैक्टर से खेत की जोताई करने गए थे। जोताई करते समय रोटावेटर का बोल्ट खुल गया। सुरेश ने ट्रैक्टर रोक दिया। ट्रैक्टर चालू रहा और वह रोटावेटर पर चढ़कर बोल्ट कसने लगे। गले में गमछा पड़ा था। सुरेश ने ध्यान नहीं दिया। गमछा रोटावेटर के फंस गया।
रोटावेटर की चपेट में आकर सुरेश कट गए। खेत पर मौजूद लोगों ने जब तक ट्रैक्टर बंद किया। सुरेश की मौत हो चुकी थी। सुरेश के परिवार में पत्नी के अलावा चार बच्चे हैं। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने घटना की जांच की। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि चलते रोटावेटर पर चढ़कर बोल्ट कसते समय हादसे में युवक की जान गई है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।