Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गांजा तस्करी की रंजिश में युवक को मारने की कोशिश, जान बचाकर भागा तो की ताबड़तोड़ फायरिंग

    Updated: Fri, 14 Nov 2025 06:28 AM (IST)

    गांजा तस्करी की पुरानी दुश्मनी के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ। अपनी जान बचाने के लिए भागते हुए युवक पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, कानपुर। पुरानी रंजिश में चकेरी के काजीखेड़ा के गुट ने सफीपुर निवासी दूसरे गुट के युवक को पीटकर हत्या का प्रयास किया। युवक जान बचाने को भागा तो आरोपितों ने कई राउंड फायरिंग और बमबाजी कर क्षेत्र में दहशत फैलाई। युवक के बाएं पैर में गोली लग गई लेकिन खून से लथपथ होकर वह भागता रहा। घायल को कांशीराम अस्पताल लाया गया, जहां से उसे एलएलआर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस को क्षेत्रीय लोगों ने गांजा तस्करी के विवाद को लेकर अक्सर गोलीबारी की जानकारी दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चकेरी के सफीपुर प्रथम निवासी विशाल केसरवानी हलवाई हैं। उन्होंने बताया कि दो माह पहले इंटरनेट मीडिया पोस्ट को लेकर हुए विवाद के बाद काजीखेड़ा निवासी एक युवक को हरजेंदर नगर में पीट दिया था। जिससे वह उनसे खुन्नस रखने लगा था। गुरुवार देर शाम वह काजीखेड़ा स्थित दुकान में समोसे लेने गए थे।

    दर्जनभर साथियों के साथ घेर लिया

    वहां आरोपित ने एक दर्जन साथियों के साथ घेर लिया। गाली-गलौज और मारपीट की। उनसे बचने के लिए वहां से भागा तो उन्होंने पांच से छह राउंड फायरिंग कर तीन-चार बम फेंके। बाएं पैर में गोली लगने के बाद भी वहां से भागा और पुलिस को सूचना दी। घटना में वहां खड़ी एक कार का शीशा भी टूट गया।


    एसीपी चकेरी अभिषेक पांडेय पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि चकेरी में गांजा तस्करी को लेकर अक्सर दोनों पक्षों में विवाद होता है। पहले भी गोलियां चल चुकी हैं। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि रंजिश में युवक के पैर में गोली लगी है लेकिन बम चलाए जाने के साक्ष्य नहीं मिले हैं। युवक से जानकारी ली जा रही है। वहीं, एसीपी ने बताया कि रंजिश में घटना हुई है, पीड़ित पक्ष से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर आरोपितों पर कार्रवाई होगी। घटनास्थल के सीसी कैमरे की फुटेज देखी जा रही हैं। गांजा तस्करी के विवाद की भी जांच की जाएगी।