Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Cooch Bihar Trophy: कप्तान आदर्श के शतक से उप्र ने झारखंड को दिया 400 रनों का लक्ष्य

कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में कूच बिहार ट्राफी में यूपी और झारखंड टीम के बीच मैच खेला जा रहा है यूपी की पहली पारी के बाद झारखंड की दूसरे दिन धीमी शुरुआत रही लेकिन हिमांशु के शतक ने फालोआन से बचाया और तीसरे दिन 267 रन पर सिमट गई।

By Ankush KumarEdited By: Abhishek AgnihotriUpdated: Mon, 28 Nov 2022 07:49 PM (IST)
Hero Image
कानपुर ग्रीन पार्क स्टेडियम में कूच बिहार ट्राफी में यूपी और झारखंड में मुकाबला।

कानपुर,जागरण संवाददाता : घरेलू क्रिकेट का रोमांच लंबे समय के बाद ग्रीनपार्क स्टेडियम में कूच बिहार ट्राफी में खेले जा रहे उप्र बनाम झारखंड के मुकाबले में देखने को मिला। पहली पारी में उप्र की टीम ने 391 रन बनाए। जवाब में उतरी झारखंड की टीम हिमांशु की शतकीय पारी के बदौलत टीम पर मंडरा रहे फालाेआन के खतरे को टाला। झारखंड की पहली पारी में 267 रनों पर सिमटी।

पहली पारी के आधार पर झारखंड पर 124 रनों की बढ़त के साथ उतरी उप्र की टीम ने दूसरी पारी में छह विकेट के नुकसान पर 275 रन बनाकर पारी घोषित की। उप्र ने कप्तान आदर्श की शतकीय पारी के बदौलत झारखंड के सामने 400 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक झारखंड बिना किसी नुकसान के छह रन बना चुकी है। झारखंड की ओर से पिच पर ओपनर अविनाश (3) और कप्तान शिखर मोहन (1) रन पर डटे हुए हैं।

सोमवार को मैच के तीसरे दिन पांच विकेट के नुकसान पर 196 रनों से आगे खेलने उतरी झारखंड को दिन का पहला झटका यश भगत (22) के रूप में लगा। हालांकि दूसरे छाेर पर जमे हिमांशु ने शतक लगाते हुए झारखंड पर मंडरा रहे फालोआन के खतरे को टाला। 241 रनों का फालोआन पूरा होते ही शतकीय पारी खेलने वाले हिमांशु (102) पर शिवम उज्जवल की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। हिमांशु का विकेट गिरते ही झारखंड के पुछल्ले बल्लेबाज ओम (0), वरुण (0) और प्रिसं (0) पर पवेलियन लौटे। झारखंड की पहली पारी 267 रनों पर सिमटी। उप्र के गेंदबाज शिवम ने तीन और नमन तथा अजय ने दो-दो विकेट हासिल किए।

आदर्श के शतक से उप्र ने दिया विशाल लक्ष्य

झारखंड पर पहली पारी के आधार पर 124 रनों की बढ़त हासिल कर चुकी उप्र की टीम ने दूसरी पारी में शानदार प्रदर्शन किया। कप्तान आदर्श सिंह की नाबाद 117 रन की शतकीय पारी के चलते उप्र ने पांच विकेट के नुकसान पर 275 रन बनाकर पारी घोषित की। पहली पारी की बढ़त और दूसरी पारी के स्कोर को मिलाकर उप्र ने झारखंड के सामने विशाल 400 रनों का लक्ष्य रखा। दूसरी पारी में तेजी से रन बनाने में कप्तान आदर्श का साथ विराट (55) और प्रशांत वीर (61) ने बखूबी निभाया। गेंदबाजी में झारखंड के स्पिनर ओम ने उप्र के तीन और अभिषेक ने दो विकेट चटकाए।

उप्र के गेंदबाज और झारखंड के बल्लेबाजों की अग्निपरीक्षा

मैच के चौथे और अंतिम दिन उप्र की टीम बिना किसी नुकसान के छह रन बना चुकी झारखंड के दस विकेट हासिल कर मैच जीतने के इरादे से उतरेंगे। वहीं, झारखंड के खिलाड़ी उप्र से मिले 400 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरेंगे। अंतिम दिन उप्र के गेंदबाज और झारखंड के बल्लेबाजों की अग्निपरीक्षा वाला होगा।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें