विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, 12 यात्री घायल; जूही आउटर के पास ट्रेन पर हुआ पथराव

By Jagran NewsEdited By: Shiv Govind Mishraa
Published: Wed, 25 Nov 2026 07:08 PM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2026 07:30 PM (IST)

कानपुर में जूही आउटर के पास कानपुर एक्सप्रेस पर एक यात्री ने पत्थरबाजी की, जिससे करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। जीआरपी ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. कानपुर एक्सप्रेस पर जूही आउटर के पास पत्थरबाजी हुई।

  2. पत्थरबाजी में लगभग एक दर्जन यात्री घायल हो गए।

  3. जीआरपी ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया, एफआईआर की तैयारी।

जागरण संवाददाता, कानपुर। जूही आउटर केबिन के पास मंगलवार रात कानपुर एक्सप्रेस में यात्री न घुस पाया तो उसने ट्रेन पर जमकर पत्थरबाजी की। इस दौरान करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए।

मौके पर पहुंची जीआरपी ने सभी को प्राथमिक उपचार दिया। इस मामले में एफआइआर दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। पत्थरबाज वहां से भाग निकलने में सफल रहा। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान बड़ा विमान हादसा, CISF-रेस्क्यू टीमों ने संभाला मोर्चा; पहुंचीं जांच एजेंसियां

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।