Move to Jagran APP

UP News: कानपुर में उपचुनाव को लेकर सपा की बैठक में बवाल, अखिलेश यादव के नाम पर विधायकों में तकरार

कानपुर में समाजवादी पार्टी की तैयारी समीक्षा बैठक में हंगामा हो गया। महानगर अध्यक्ष फजल महमूद ने कहा कि 2022 का विधानसभा चुनाव सिर्फ पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की वजह से जीता गया। इस पर विधायक हसन रूमी और अमिताभ वाजपेयी ने विरोध किया। फजल महमूद ने तमीज से बात करने की नसीहत दी तो अमिताभ मंच छोड़कर चले गए और उनके पीछे रूमी भी चल दिए।

By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Updated: Sat, 19 Oct 2024 07:23 AM (IST)
Hero Image
समीक्षा बैठक में विवाद होने पर समझाते प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल और परेशान नजर आती सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी।
आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।