विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कनैली दंगल में दांव-पेंच: गोरखपुर की सविता ने वाराणसी की अनीता को हराया, दुर्लभ-तेज के बीच बराबरी का मुकाबला

Published: Wed, 25 Nov 2026 08:33 PM (IST)

कनैली गांव के मेले में आयोजित दंगल के दूसरे दिन विभिन्न राज्यों के पहलवानों ने रोमांचक मुकाबले दिखाए।

कनैली गांव के दंगल में पहलवानों को हाथ मिलवाते हुए अतिथि। जागरण

कनैली गांव के दंगल में पहलवानों को हाथ मिलवाते हुए अतिथि। जागरण

HighLights

  1. कनैली मेले में विभिन्न राज्यों के पहलवानों ने कुश्ती में भाग लिया।

  2. गोरखपुर की सविता ने महिला वर्ग में अनीता को पराजित किया।

  3. दुर्लभ और तेज के बीच रोमांचक कुश्ती बराबरी पर समाप्त हुई।

जागरण संवाददाता, कौशांबी। कनैली गांव के मेले में आयोजित दंगल के दूसरे दिन बुधवार को विभिन्न राज्यों एवं जिलों से आए पहलवानों ने अखाड़े में ताकत और कुश्ती के दांव-पेंच दिखाए। रोमांचक मुकाबलों का दर्शकों ने उत्साह के साथ आनंद लिया। दूसरे दिन कुल आठ कुश्तियां हुईं।

पहली कुश्ती में बांदा के पहलवान फैजल गनी ने अयोध्या के गौरी शंकर को हराया। दूसरे मुकाबले में दिल्ली के काली पहलवान ने राजस्थान के शैतान सिंह को शिकस्त दी। हरियाणा के दुर्लभ और मुजफ्फरपुर के तेज के बीच तीसरी कुश्ती बराबरी पर छूटी।

चौथे मुकाबले में मध्य प्रदेश के सुरेंद्र और लखनऊ के आलोक के बीच भी बराबरी रही। पांचवीं कुश्ती में अयोध्या के हनुमान महराज ने हरियाणा के नागेंद्र को पराजित किया। छठवें मुकाबले में प्रयागराज के मोहम्मद सैफ ने हरियाणा के जगदीश को हराया।

सातवीं कुश्ती में कौशांबी के मोहम्मद आरिफ ने महेवाघाट के जगदीश प्रसाद को शिकस्त दी। आठवीं और अंतिम कुश्ती महिला पहलवानों के बीच हुई। इसमें गोरखपुर की सविता ने वाराणसी की अनीता को हराकर जीत हासिल कीं। दंगल को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए मेला कमेटी ने प्रशासन के सहयोग से विशेष इंतजाम किए थे।

परिसर में पुलिसकर्मियों के साथ बाउंसर भी तैनात किए गए। प्रतियोगिता में शामिल सभी पहलवानों को कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया। वहीं, दंगल मेला कमेटी के अध्यक्ष पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं अपना दल एस के जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह पटेल की देखरेख में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद और अपना दल एस के राष्ट्रीय महासचिव नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल, पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार, पूर्व विधायक लाल बहादुर आदि मौजूद रहे। मुख्य अतिथि कोे 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया गया। मंच का संचालन कवि सुजीत जायसवाल ने किया।

यह भी पढ़ें- बस्ती के विराट कुश्ती दंगल में पहलवानों के रोमांचक मुकाबले, मेवा और रविशंकर का जलवा, दर्शकों में आनंद

यह भी पढ़ें- कप्तानगंज कुश्ती दंगल में पहलवानों ने दिखाए शानदार दांव-पेच, भूरा गनी समेत कई ने मारी बाजी

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।