Move to Jagran APP

Kushinagar News: घर के दरवाजे पर खेल रहा था पांच साल का मासूम, गांव के युवक ने बहला-फुसलाकर किया कुकर्म

कुशीनगर जिले के एक गांव में एक 5 साल के मासूम के साथ हैवानियत की घटना सामने आई है। गांव का ही एक युवक उसे बहला-फुसलाकर खेत में ले गया और उसके साथ कुकर्म किया। पीड़ित बच्चे के रोने-बिलखने की आवाज तक उसने नहीं सुनी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Updated: Sat, 19 Oct 2024 02:52 PM (IST)
Hero Image
पड़ोसी के पांच वर्षीय मासूम के साथ कुकर्म। जागरण (सांकेतिक तस्‍वीर)
जागरण संवाददाता, अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने हैवानियत की हदें पार कर दीं। शुक्रवार की शाम घर से कुछ दूरी पर खलिहान में खेल रहे पड़ोसी के पांच वर्षीय मासूम को बहला फुसलाकर खेत में ले गया और कुकर्म किया। हवस के आगे मासूम बच्चे की चीख तक उसने नहीं सुनी।

रोता बिलखता मासूम घर पहुंचा तो स्वजन हाल देख अवाक रह गए। पूछने पर उसने आप बीती बताई तो उसको लेकर अस्पताल गए। पुलिस मुकदमा दर्ज कर गांव पहुंची तो आरोपित घर छोड़कर फरार हो चुका था।

अहिरौली बाजार थाना के एक गांव में हुई इस घटना के मामले में पुलिस ने पांच वर्षीय मासूम का मेडिकल परीक्षण कराया। अप्राकृतिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया। घटनास्थल पहुंच कर घटना की जानकारी ली। इस बीच आरोपित आनंद प्रसाद घर छोड़कर फरार हो गया।

घटना को लेकर गांव में लोग युवक के इस कृत्य की निंदा कर रहे हैं। थानाध्यक्ष अहिरौली बाजार दिनेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने के तुंरत बाद मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया। पुलिस टीम आरोपित की तलाश में दबिश दे रही है। मासूम की हालत सामान्य है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है।- जागरण


इसे भी पढ़ें-सब्‍जियों की महंगाई के बीच टमाटर को मिली 'पुलिस सुरक्षा', क्या है मामला

आठ वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का प्रयास, जेल

नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में आठ वर्षीय बालिका को मेला दिखाने ले गए अधेड़ ने बालिका से दुष्कर्म का प्रयास किया। बालिका के शोर मचाने पर जुटे आसपास के लोग पकड़ कर आरोपित की पिटाई किए और पुलिस को सौंप दिए। आरोपित के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस उसे न्यायालय ले गई, वहां से उसे जेल भेज दिया गया।

घटना गुरुवार की है। सुनसान जगह पर वह बालिका को गन्ने के खेत में लेकर चला गया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। अधेड़ के चंगुल से बचने के लिए बालिका ने शोर मचाना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी होने पर स्वजन अवाक रह गए।

पीआरवी टीम बालिका से पूछताछ कर आरोपित को हिरासत में लेकर थाने गई। देर शाम थाने पहुंच पिता ने तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि आरोपित चंदेश्वर चौहान के विरुद्ध पाक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय ले जाया गया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया।

इसे भी पढ़ें-कानपुर में उपचुनाव को लेकर सपा की बैठक में बवाल, अखिलेश यादव के नाम पर विधायकों में तकरार

शादी का झांसा देकर किशोरी से दो वर्ष तक यौन शोषण करने का आरोप

विशुनपुरा थाने के एक गांव की एक किशोरी से शादी का झांसा देकर एक युवक द्वारा दो वर्षों से शारीरिक शोषण करने का आरोप लगा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता की मां ने दिए गए तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी नाबालिग लड़की को बिहार प्रांत के युवक शादी का झांसा देकर दो वर्षों से शारीरिक शोषण करता रहा।

तीन दिन पूर्व बहला फुसला कर लड़की को गोरखपुर में ले जाकर बेचने की बात किसी दूसरे व्यक्ति से बातचीत कर रहा था कि इसकी जानकारी किशोरी को हो गई। वहां से किसी तरह भाग कर वह घर पहुंची और आपबीती बताई। प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान ने कहा कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।