New Toll Rules: देश भर में टोल प्लाजा के आसपास रहने वालों को राहत, अब सालभर के लिए बनेगा लोकल पास
New Toll Annula Fees Rules : अब 1,500 रुपये में सालाना पास की सुविधा मिलने से उन्हें बार-बार पास बनवाने की परेशानी से निजात मिलेगी।

चपरतला क्षेत्र में मैगलगंज टोल प्लाजा
HighLights
20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले वाहन चालकों को मासिक पास बनवाने की झंझट से मिलेगी मुक्ति
ग्रामीण क्षेत्र के लिए 1500 और शहरी क्षेत्र के लिए 3000 रुपये शुल्क निर्धारित
संवाद सूत्र, लखीमपुर । टोल प्लाजा के आसपास रहने वाले देश भर के स्थानीय वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। अब एक नवंबर से सालाना लोकल पास की सुविधा शुरू हो गई है।
चपरतला क्षेत्र में मैगलगंज टोल प्लाजा पर एक नवंबर से सालाना लोकल पास की सुविधा शुरू हो गई है। इसके तहत टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले पात्र वाहन मालिक अब पूरे साल के लिए लोकल पास बनवा सकेंगे।
नई व्यवस्था के तहत निजी एवं गैर-वाणिज्यिक वाहनों के लिए ग्रामीण क्षेत्र में 1,500 रुपये और शहरी क्षेत्र में 3,000 रुपये सालाना शुल्क निर्धारित किया गया है।
अब तक नेशनल हाईवे-30 स्थित मैगलगंज टोल प्लाजा पर स्थानीय वाहन चालकों को 360 रुपये खर्च कर हर महीने मासिक पास बनवाना पड़ता था। अब 1,500 रुपये में सालाना पास की सुविधा मिलने से उन्हें बार-बार पास बनवाने की परेशानी से निजात मिलेगी
मैगलगंज टोल मैनेजर ब्रजेश सिंह व रामू सिंह ने बताया कि इस व्यवस्था से टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले स्थानीय वाहन मालिकों को सहूलियत मिलेगी। साथ ही हर महीने पास बनवाने में लगने वाले समय और मशक्कत से भी छुटकारा मिलेगा।