विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी के 10 जिलों में नए एसआरजी सिलेक्ट, पढ़ाई की गुणवत्ता सुधारने की संभालेंगे जिम्मेदारी

Published: Sun, 18 Oct 2026 02:18 AM (IST)

उत्तर प्रदेश के 10 जिलों में स्टेट रिसोर्स ग्रुप (एसआरजी) के लिए 10 शिक्षकों का चयन किया गया है। ये ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. 10 जिलों में 10 शिक्षकों का एसआरजी के लिए चयन।

  2. शिक्षा गुणवत्ता सुधारने, शिक्षकों को अकादमिक सहयोग देंगे।

  3. निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन में मदद करेंगे।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश के 10 जिलों में स्टेट रिसोर्स ग्रुप (एसआरजी) के रिक्त पदों पर 10 शिक्षकों का चयन किया गया है। चयनित शिक्षकों को एक वर्ष के लिए एसआरजी के रूप में कार्य करने की अनुमति दी गई है। ये शिक्षक विद्यालयों में पढ़ाई की गुणवत्ता सुधारने, शिक्षकों को अकादमिक सहयोग देने और निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन में मदद करेंगे।

चयनित शिक्षकों का साक्षात्कार राज्य परियोजना कार्यालय की समिति ने एक और आठ अक्टूबर को लिया था। जिन शिक्षकों को एसआरजी में चयनित किया गया है, उसमें एटा में मुराली लाल, झांसी में शिवशरण, हरदोई में मयंक सिंह, सुलतानपुर में निशांत प्रसाद सिंह, लखीमपुर खीरी में दुर्गेश कुमार पाण्डेय, वाराणसी में विमल कुमार सिंह, जौनपुर में रजय कुमार रजक, फर्रुखाबाद में मनोज कुमार, फतेहपुर में हनुमंत प्रताप सिंह और कुशीनगर में भानु प्रताप का चयन किया गया है। राज्य स्तर पर जल्द प्रशिक्षण होगा।

यह भी पढ़ें- हेल्थ सप्लीमेंट बनाने वाली कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 फर्मों के लाइसेंस होंगे सस्पेंड, गड़बड़ी पर FSDA का एक्शन