विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अखिलेश का बड़ा एलान, अगले माह सपा जारी करेगी अपना घोषणा पत्र

By Jagran NewsEdited By: Shiv Govind Mishraa
Published: Wed, 21 Oct 2026 02:24 AM (IST)

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने घोषणा की कि पार्टी 26 नवंबर को अपना घोषणा पत्र जारी करेगी, आगामी विधानसभा चुनाव को लोकतंत्र बचाने का चुनाव बताया।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव। 

HighLights

  1. सपा 26 नवंबर को जारी करेगी अपना घोषणा पत्र।

  2. अखिलेश ने विधानसभा चुनाव को लोकतंत्र बचाने का चुनाव बताया।

  3. कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची की निगरानी का आह्वान किया।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश का आगामी विधानसभा चुनाव लोकतंत्र बचाने का चुनाव है। उत्तर प्रदेश ही देश को बचाएगा और भाजपा का सफाया होना तय है। उन्होंने घोषणा की कि समाजवादी पार्टी 26 नवंबर को अपना घोषणा पत्र जारी करेगी।

साथ ही कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर मतदाता सूची की निगरानी करने और लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।सपा अध्यक्ष मंगलवार को लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय के डा. राममनोहर लोहिया सभागार में पार्टी पदाधिकारियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

विजयदशमी की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि यह अन्याय पर न्याय और बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और अन्याय चरम पर हैं। सपा अध्यक्ष ने कहा कि पीडीए संविधान बचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा यूपी का कद: भाजयुमो की नई टीम में बड़े पदों पर प्रदेश के चेहरों को मिली जगह

सपा अध्यक्ष ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 24 अक्टूबर को अपने-अपने बूथ पर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और नाम काटे जाने की प्रक्रिया पर नजर रखने को कहा।