बसपा अध्यक्ष मायावती की मौजूदगी में दिखे दोगलों से सावधान के पोस्टर, सपा और चंद्रेशखर की ओर इशारा
BSP Jumps in Poster War: पोस्टर में किसी नेता का नाम लेकर आरोप नहीं लगाया गया है, लेकिन लाल टोपी के इस्तेमाल से राजनीतिक निशाना साफ समझा जा रहा है।

बसपा भी पोस्टर वॉर में कूद पड़ी
HighLights
लखनऊ में बसपा ऑफिस के पास लगे दिखे ‘दोगलों से सावधान’ रहने के पोस्टर
बसपा अध्यक्ष मायावती को भरोसा छह दिसंबर की लखनऊ की रैली तोड़ेगी दिल्ली रामलीला मैदान रैली का रिकॉर्ड
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की गुरुवार को लखनऊ में आयोजित बैठक के पहले पार्टी कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर्स भी चर्चा में हैं। पोस्टर वॉर से दूर रहने वाली बसपा का कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर से तो लग रहा है कि अब मायावती के इशारे पर बसपा भी पोस्टर वॉर में कूद पड़ी है।
बसपा प्रमुख मायावती की अहम बैठक से पहले लखनऊ में लगा पोस्टर काफी चर्चा में है। इसमें लाल टोपी के साथ 'दोगलों से सावधान' लिखा गया है। इसमें मायावती और बसपा का फोटो भी है। इसे अखिलेश यादव और सपा पर निशाने के तौर पर देखा जा रहा है। इसके साथ ही चंद्रशेखर पर भी निशाना है। इससे पहले भाजपा और सपा के बीच पोस्टर की जंग देखी जाती रही है। अब बसपा भी पोस्टर के माध्यम से सपा पर हमलावर है।
पोस्टर वॉर में बसपा की एंट्री
बसपा के पोस्टर में लाल टोपी दिखाते हुए 'दोगलों से सावधान'' करने वाला पोस्टर लगा है। जिसे सीधे तौर पर सपा के पीडीए पर निशाना माना जा रहा है। बहुजन समाज पार्टी के समर्थकों ने 'दोगलों से सावधान' लिखकर सपा पर निशाना साधा है। इस पर बड़े अक्षरों में 'दोगलों से सावधान' लिखा गया है। पोस्टर में बसपा सुप्रीमो मायावती की तस्वीर के साथ एक लाल टोपी भी दिखाई गई है। लाल टोपी के जरिए बसपा ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है। पोस्टर में किसी नेता का नाम लेकर आरोप नहीं लगाया गया है, लेकिन लाल टोपी के इस्तेमाल से राजनीतिक निशाना साफ समझा जा रहा है।
बसपा प्रमुख मायावती ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज करते हुए आज की बैठक में छह दिसंबर को लखनऊ में शक्ति प्रदर्शन का ऐलान किया है। डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल पर विशाल श्रद्धा-सुमन समारोह आयोजित करने की घोषणा की। बैठक में सभी 75 जिलाध्यक्षों और मंडल व प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों के साथ बूथ स्तर तक की तैयारियों और उम्मीदवारों के चयन की समीक्षा की गई।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।