ODOP और ODOC से लोकल को ग्लोबल का बाजार दे रहे हम, कारीगर का बढ़ा रहे उत्साह : योगी आदित्यनाथ
Taste Of Uttar Pradesh: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारा मानना है कि कारीगर के हुनर को सम्मान देना चाहिए। यही तो स्वदेशी मॉडल है।

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
HighLights
दैनिक जागरण के टेस्ट आफ उत्तर प्रदेश व्यंजन प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश की कला, संस्कृति और पारंपरिक स्वादों को एक मंच पर प्रस्तुत करना दैनिक जागरण का उद्देश्य
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में लखनऊ में दैनिक जागरण द्वारा उत्तर प्रदेश की कला, संस्कृति और पारंपरिक स्वादों को एक मंच पर प्रस्तुत करने के उद्देश्य से ‘Taste of Uttar Pradesh’ व्यंजन प्रदर्शनी का अवलोकन करने के साथ कारीगरों को सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने व्यंजन प्रदर्शनी का अवलोकन करने के साथ ही कारीगरों और आयोजकों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम ओडीओपी और ओडीओसी से लोकल को ग्लोबल का बाजार दे रहे हैं। इतना ही नहीं हर स्तर पर मदद देकर हम कारीगर का उत्साह बढ़ा रहे हैं।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारा मानना है कि कारीगर के हुनर को सम्मान देना चाहिए। यही तो स्वदेशी मॉडल है। हम जैसा खाएंगे अन्न, वैसा रहेगा हमारा मन। हमारी सरकार ने वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट के माध्यम से देशी उत्पादों को बड़ा बाजार दिया है। अब वन डिस्ट्रिक्ट, वन क्युजीन के माध्यम से उत्तर प्रदेश के खाद्य उत्पादों को बड़ा बाजार दे रहे हैं।
सीएम देते चॉकलेट तो बच्चियों ने दी मूंग की नमकीन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब आयोजन स्थल पर पहुंचे उनको रोककर बच्ची ने मूंग की नमकीनदी। इसके बाद कहा कि आप मुझे चॉकलेट देते हैं इसलिए हम लाए है, मम्मी ने बनाया है, सीएम ने भाषण के दौरान दोनों बच्चों को देखा तो मंच पर बुलवाया।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में एक छोटी सी बिटिया मिली, उसने एक मूंग दाल नमकीन का पैकेट मुझे दिया,उसने कहा मां ने बनाया। मैं विभाग से कहूंगा कि इसे थोड़ा पैकेजिंग से जोड़ देंगे तो यह ब्रांड बन जायेगा, मैंने उस बिटिया के साथ सेल्फी भी ली। ये हमारे घर-घर मे बन सकता है ये उत्साह है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।