विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीएम योगी आज 10 पुलिसकर्मियों को देंगे वीरता पदक, 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी

Published: Thu, 01 Oct 2026 02:00 AM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लोकभवन में 10 पुलिसकर्मियों को वीरता पदक से सम्मानित करेंगे। इस अवसर पर वे 87 इंटरसेप्टर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. मुख्यमंत्री योगी 10 पुलिसकर्मियों को वीरता पदक से करेंगे सम्मानित।

  2. पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र और प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी।

  3. 87 इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी, 'संघर्ष' पुस्तक का विमोचन।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को लोकभवन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में 10 पुलिसकर्मियों को वीरता पदक से अलंकृत करेंगे। इनमें बुलंदशहर के निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह राठौर, एसटीएफ के निरीक्षक अमित, उप निरीक्षक केशव शांडिल्य, धनश्याम यादव व राहुल कुमार, मुख्य आरक्षी रणधीर सिंह, आरक्षी अमित त्रिपाठी, मथुरा उप निरीक्षक अजय कुमार वर्मा, गाजियाबाद के निरीक्षक मनीष बिष्ट, मैनपुरी के उपनिरीक्षक अवनीश कुमार त्यागी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री इन पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र के अलावा एक हजार रुपये प्रतिमाह की प्रोत्साहन राशि दिए जाने की भी घोषणा कर सकते हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी पुलिस के 87 इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी भी दिखाएंगे।

साथ ही पुलिस सुधारों पर आधारित पुस्तक ‘संघर्ष’ का विमोचन भी करेंगे। इस पुस्तक में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुभव और दुनिया भर में पुलिस सुधार को लेकर किए जा रहे प्रयोगों की जानकारी दी गई है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में नर्सिंग की छात्रा ने किया सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस