Dainik Jagran Samvadi Day 2 Highlight: अंतिम सत्र में लगे ठहाके, अन्नू अवस्थी बोले- मुस्कुराती जिंदगानी होनी चाहिए....
Dainik Jagran Samvadi 2023: अभिव्यक्ति का उत्सव जागरण संवादी का दूसरा दिन बेहद उत्साहजनक रहा, कांरवा गुलज़ार के किस्सों से शुरू हुआ तो कैलाश की यात्रा करते हुए रंगमंच तक पहुंच गया। इसके बाद मनोज मुंतशिर मंच पर आए तो दर्शकों का हुजुम उमड़ पड़ा। राम के लोकरंजक रुप पर हुई गंभीर चर्चा के बाद हंसी ठहाकों के साथ दूसरे दिन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। दैनिक जागरण संवादी के दूसरे दिन की शुरुआत शनिवार को दोपहर दो बजे साहित्यकार यतींद्र मिश्र और अनंत विजय की बातचीत के साथ हुई, यहां उनकी पुस्तक 'गुलजार साब' का अनावरण किया गया।
Dainik Jagran Samvadi Day 2 Highlight: जागरण संवाददाता, लखनऊ। दैनिक जागरण संवादी के दूसरे दिन की शुरुआत शनिवार को दोपहर दो बजे साहित्यकार यतींद्र मिश्र और अनंत विजय की बातचीत के साथ हुई, यहां उनकी किताब 'गुलजार साब' का अनावरण भी किया गया।
इसके बाद अभिव्यक्ति के मंच पर 'कैलास और कलश' विषय पर हरिवंश से अनंत विजय की सार्थक बातचीत हुई। कारवां आगे बढ़ा, शाम पांच बजे तक तालियों की गड़गड़ाहट के बीच स्वागत हुआ बिपिन कुमार, वामन केंद्रे व भानु भारती का, जिन्होंने लोक से रंगमंच के दूर होने के कारणों पर विमर्श किया।
शाम ढलते-ढलते संवाद के मंच पर सियासतदानों का जमघट लग गया, शहजाद पूनावाला और शाजिया इल्मी संग 'राजनीति के मैजिक' पर बहस हुई।
शाम सवा छह के बाद तो संवादी का ऑडिटोरियम दर्शकों से खचाखच भर गया, मनोज मुंतशिर से मुखातिब हुए आशुतोष शुक्ल, जहां उन्होंने 'सबमें रमे सो राम कहाए' पर चर्चा करते हुए एक बार फिर आदिपुरुष के लिए दर्शकों से माफी मांगी।
'इस दिन का आयोजन अंतिम सत्र 'हंसते-हंसते' संग समाप्त होगा। इसमें आद्या श्रीवास्तव, अन्नू अवस्थी, सर्वेश अस्थाना दर्शकों को जमकर हंसाया।
Dainik Jagran Samvadi Day 2 Live Update
हास्य सोचने से मुक्त करता है किन्तु व्यंग सोचने पर मजबूर करता है।
संवादी 2023 के मंच से पंकज प्रसून
Dainik Jagran Samvadi Day 2 Live Update
मुस्कुराती जिंदगानी होनी चाहिए.... जागरण संवादी में अन्नू अवस्थी, सर्वेश अस्थाना, पंकज प्रसून और आद्या श्रीवास्तव को सुनकर लोटपोट हुआ लखनऊ
Dainik Jagran Samvadi Day 2 Live Update
सबको हंसाने गुदगुदाने मंच पर पधार चुके है अन्नू अवस्थी, सर्वेश अस्थाना, आद्या श्रीवास्तव और पंकज प्रसून
Dainik Jagran Samvadi Day 2 Live Update
सीता की निर्वासन की बात मिथ्या है। यह केवल कल्पना है। जैसे सूर्य से किरणे अनन्या है वैसे ही सीता राम है। नारी को सबसे अधिक सम्मान देने वाले चरित्र राम ही है।
सीता निर्वासन पर बोलते हुए मिथिलेशनंदिनि शरण
Dainik Jagran Samvadi Day 2 Live Update
भगवान राम के प्रति लोकरंजक रूप हमारे लोकगीतों में, हमारी मूर्तियों में, हमारे प्रतीको में देखने को मिलता है। भारत के कण-कण राममय है।
राम के लोकरंजक रूप पर बोलते हुए शेखर सेन
Dainik Jagran Samvadi Day 2 Live Update
जागरण संवादी के छठे सत्र में राम के लोकरंजक रूप को अभिव्यक्त कर रहे है मिथिलेशनंदिनि शरण, शेखर सेन, मालिनी अवस्थी।
Dainik Jagran Samvadi Day 2 Live Update:
आदिपुरुष में मैने जो किया, जितना किया उसके लिए मैं आप सबके प्रति क्षमाप्रार्थी हूं।
संवादी के मंच से मनोज मुंतशिर
Dainik Jagran Samvadi Day 2 Live Update
मेरी माटी ने मुझे जिस विश्वास से मुम्बई भेजा था मैंने वह विश्वास नही तोड़ा। पंद्रह साल में मैने कभी कविताई नही छोड़ी।
संवादी के संवाद में मनोज मुन्तशिर
Dainik Jagran Samvadi Day 2 Live Update
जागरण संवादी 2023 के मंच पर आ चुके है मनोज मुंतशिर।
Dainik Jagran Samvadi Day 2 Live Update: '
आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ने के लिए खुद को गुनहगार समझती हूं, संवादी के मंच पर एक सवाल का जवाब देते हुए शाजिया इल्मी
Dainik Jagran Samvadi Day 2 Live Update
दैनिक जागरण संवादी कार्यक्रम
Dainik Jagran Samvadi Day 2 Live Update
नरेंद्र मोदी पहले प्रधानमंत्री है जिन्होंने लाल किले से बेटियों की सुरक्षा और स्वच्छता की बात की। प्रधानमंत्री सिपाही भी है और सिपेसहलार भी है।
जागरण संवादी सत्र में शाजिया इल्मी
Dainik Jagran Samvadi Day 2 Live Update
PM मोदी के विकास वाले मैजिक से प्रभावित होकर BJP का दामन थामा, संवादी के मंच से शहजाद पूनावाला
Dainik Jagran Samvadi Day 2 Live Update
आनंद की अनुभूति इंटरटेनमेंट से आगे की चीज है। यह अनुभूति केवल रंगमंच दे सकता है। रंगमंच मनुष्य को परिमार्जित करता है।
संवादी के मंच से वामन केंद्रे
Dainik Jagran Samvadi Day 2 Live Update:
रंगमंच इसलिए ही जिंदा है क्योंकि उसके पास लोक है, लोक से और जुड़ने के लिए रंगमंच को नए प्रतिमानों के साथ स्वस्थ मनोरंजन देना होगा।
संवादी के मंच से भानु भारती
Dainik Jagran Samvadi Day 2 Live Update:
लोक का क्षरण रंगमंच का क्षरण है, लोक जीवन रंगमंच के प्राण हैं, संवादी 2023 के मंच से प्रसिद्ध नाटककार भानु भर्ती
Dainik Jagran Samvadi Day 2 Live Update:
संवादी 2023 के साथ के दूसरे दिन का तीसरा सत्र शुरू, जहां बिपिन कुमार, वामन केंद्रे, भानु भारती से अजय मलकानी की बातचीत का विषय है। लोक से क्यूं दूर रंगमंच
Dainik Jagran Samvadi Day 2 Live Update:
गांव ने मुझे जीने की शक्ति दी है। अगर गांव मेरे अंदर न होता तो मैं वह न कर पाता जो करना चाहता था,गांवों ने ही भारत की संस्कृति को बचा के रखा है।
- अनन्त विजय संग बातचीत के दौरान हरिवंश
Dainik Jagran Samvadi Day 2 Live Update:
"भारत के परम वैभव को समझने के लिए उसके आध्यात्म को जानना होगा" - हरिवंश जी की किताब से
Dainik Jagran Samvadi Day 2 Live Update:
समाज को कैरेक्टर और कनविक्शन ही आगे ले जाता है, संवादी 2023 के मंच से हरिवंश
Dainik Jagran Samvadi Day 2 Live Update:
लखनऊ में शुक्रवार को भारतेंदु नाट्य अकादमी में दैनिक जागरण संवादी में शामिल लवि कुलपति प्रो आलोक राय और दुर्गेश श्रीवास्तव। जागरण
Dainik Jagran Samvadi Day 2 Live Update
बाबा साहब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के विद्यार्थी अंकित मिश्रा दोस्तों के साथ सेल्फी लेते।
Dainik Jagran Samvadi Day 2 Live Update:
द्वितीय सत्र ‘कैलाश और कलश’ शुरू, हरिवंश से अनंत विजय की बातचीत।
Dainik Jagran Samvadi Day 2 Live Update:
‛साहित्य यथार्थ है किन्तु सिनेमा उसका आभास भर है। साहित्य की अमरता झुठलाई नही जा सकती है।’
गुलज़ार
Dainik Jagran Samvadi Day 2 Live Update:
‛गुलज़ार साहब के यहां चांद अनेकों रूप में आता है। कभी रोटी तो कभी थाली और कभी चलते पहिए के रूप में गुलज़ार चांद को देखते है।’
अनन्त विजय के प्रश्न पर सलीम आरिफ़
Dainik Jagran Samvadi Day 2 Live Update:
गुलज़ार को तो ख़ूब सुना होगा ,पर आज गुलज़ार साब को जानते हैं ,संवादी के मंच से सलीम आरिफ़ ,यतीन्द्र मिश्र की अनन्त विजय की बातचीत के साथ।
Dainik Jagran Samvadi Day 2 Live Update
संवादी के संवादों का प्रारंभ यतीन्द्र मिश्र जी की पुस्तक गुलज़ार साब के अनावरण के साथ।