विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में VIP सुरक्षा को लेकर अलर्ट: हनुमान सेतु मंदिर में पुजारियों और दुकानदारों का होगा सत्यापन

Published: Sat, 14 Nov 2026 06:00 AM (IST)

लखनऊ के हनुमान सेतु मंदिर में वीआईपी श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। एनएसजी की रिपोर्ट ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. वीआईपी श्रद्धालुओं के कारण मंदिर की सुरक्षा बढ़ेगी।

  2. पुजारियों और दुकानदारों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य होगा।

  3. सुरक्षा में पूर्व सैनिकों की तैनाती की जाएगी।

जितेंद्र उपाध्याय, लखनऊ। वीआइपी श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए हनुमान सेतु मंदिर की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। एनएसजी की रिपोर्ट के आधार पर सुरक्षा मानकों को पूरा किया जाएगा।
मंदिर में वीआइपी की आमद के चलते हैं राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की ओर से सुरक्षा जांच कराई गई थी। सुरक्षा की गुप्त रिपोर्ट के बाद मंदिर परिसर में सुरक्षा के इंतजाम बढ़ाने की तैयारी है।

इसके तहत मंदिर परिसर में दुकान लगाने वाले दुकानदारों और पुजारियों का सत्यापन कराया जाएगा। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था में पूर्व सैनिकों की तैनाती की जाएगी। मंदिर प्रशासन की ओर से सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।

मंदिर परिसर में आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखने के साथ सुरक्षा व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित किया जाएगा। दुकानदारों और मंदिर से जुड़े लोगों का पूरा विवरण जुटाया जाएगा, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर समय रहते नजर रखी जा सके।

एनएसजी टीम के प्रमुख दिशा-निर्देश

  • मंदिर परिसर की सुरक्षा के लिए पूर्व सैनिकों (एक्स आर्मी) के कम से कम पांच सुरक्षाकर्मियों की तैनाती।
  • विश्वविद्यालय मार्ग की ओर चहार दीवारी की ऊंचाई बढ़ाने और उस पर कंटीले तार लगाने के निर्देश।
  • श्री गणेशजी मंदिर के पीछे निचले परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने की व्यवस्था।
  • शिव मंदिर हाल में रखे अनावश्यक कबाड़ को तत्काल हटाने के निर्देश।
  • मंदिर के सभी कर्मचारियों और पुजारियों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य।
  • मंदिर परिसर के बाहर प्रसाद की दुकानों पर खाद्य एवं औषधि नियंत्रण विभाग के आवश्यक प्रमाण-पत्र अनिवार्य।
  • दुकानदारों और उनके कर्मचारियों के आधार कार्ड और पुलिस सत्यापन की प्रति मंदिर प्रशासन में जमा कराने के निर्देश।
  • श्री गणेश जी के गेट पर लंबे समय से बंद पड़ी दुकानों को हटाने की कार्रवाई।
  • परिसर एवं आसपास किसी भी संदिग्ध या अवांछनीय गतिविधि की जानकारी तत्काल मंदिर प्रशासन को देने के निर्देश।


एनएसजी की रिपोर्ट के आधार पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का निर्णय लिया गया है। मंदिर परिसर में दुकानदारों और पुजारियों का सत्यापन कराया जाएगा। सुरक्षा की जिम्मेदारी पूर्व सैनिकों को सौंपने की योजना है। सुरक्षा संबंधी सभी जरूरी इंतजाम चरणबद्ध तरीके से किए जाएंगे। मंदिर की सुरक्षा के लिए पहले से ही दो पूर्व सैनिक की तैनाती है। -सदाकांत, अध्यक्ष, हनुमान सेतु मंदिर ट्रस्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।