Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दो बच्चों की मां ने लिव-इन पार्टनर को क्यों मार डाला? पुलिस को मिले तीन क्लू, लोग कर रहे तरह-तरह की बातें

    Updated: Tue, 09 Dec 2025 03:43 PM (IST)

    लखनऊ के शिवम ग्रीन सिटी में सूर्य प्रताप सिंह की लिव-इन पार्टनर रत्ना सिंह ने हत्या कर दी। सूर्य के पिता ने रत्ना पर मकान विवाद में हत्या का आरोप लगाय ...और पढ़ें

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। अयोध्या रोड की शिवम ग्रीन सिटी निवासी 33 वर्षीय एवरेडी कंपनी के कर्मी सूर्य प्रताप सिंह की लिव-इन में रहने वाली प्रेमिका द्वारा हत्या के मामले में पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।

    सूर्य के पिता ने मकान के विवाद में हत्या करने के आरोप प्रेमिका रत्ना सिंह पर लगाए थे। स्थानीय लोग बेटियों पर गलत नजर रखने, मारपीट करने समेत कई तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

    बताते चलें कि, सोमवार की सुबह शिवम ग्रीन सिटी निवासी सूर्य प्रताप सिंह की चाकू से गले पर हमला कर उनकी प्रेमिका रत्ना सिंह ने हत्या कर दी थी। सूर्य प्रताप रत्ना के साथ लिव इन में रहते थे। रत्ना के पति की पूर्व में मौत हो चुकी है। पहले पति से रत्ना के दो बेटियां थी जो इसी घर में रहती हैं। सोमवार की सुबह रत्ना ने सूर्य की हत्या कर दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके बाद खुद ही पुलिस को घटना की सूचना भी दी थी। पुलिस ने रत्ना को गिरफ्तार कर लिया था। उनकी बेटियों से भी पूछताछ की जा रही है। रत्ना ने खुद ही हत्या करने की बात कही थी।

    स्थानीय लोगों में चर्चाएं हैं कि सूर्य प्रताप रत्ना की बेटियों पर भी गलत निगाह रखते थे। दोनों के बीच मकान और रुपयों को लेकर भी झगड़ा होता था। बीबीडी थाने की पुलिस इन दोनों बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। हालांकि, आधिकारिक रूप से पुलिस बेटियों पर गलत नजर रखने की पुष्टि नहीं कर रही है।