विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मायावती का बड़ा फैसला: आकाश आनंद बसपा से बाहर, ईशान आनंद को मिलेगी नई जिम्मेदारी

Published: Sun, 20 Sep 2026 12:45 PM (IST)

बसपा अध्यक्ष मायावती ने पार्टी संगठन और उत्तराधिकार को लेकर बड़े फैसले किए हैं, जिसमें आकाश आनंद को पार्टी से ...और पढ़ें

बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती। जागरण

बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती। जागरण

HighLights

  1. मायावती ने बसपा के संगठन और उत्तराधिकार पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए।

  2. आकाश आनंद को पार्टी से बाहर कर ईशान आनंद को जिम्मेदारी।

  3. कांशीराम और आंबेडकर के सिद्धांतों का हवाला देकर फैसले को सही ठहराया।

डिजिटल डेस्क, जागरण, लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (ट्विटर) पर एक विस्तृत बयान जारी कर पार्टी संगठन और उत्तराधिकार को लेकर कई बड़े फैसलों का ऐलान किया है।

मायावती ने कहा कि आकाश आनंद शादी के बाद अपने ससुर अशोक सिद्धार्थ के प्रभाव में आ गए हैं और उनकी गतिविधियों की वजह से उन्हें पार्टी से अलग कर दिया गया है। उन्हें पार्टी में वापस लेना एक बड़ा विश्वासघात होगा। आकाश आनंद और उनकी बहन को पार्टी की किसी भी जिम्मेदारी से दूर रखते हुए, मायावती ने फैसला किया है कि अब आनंद कुमार के छोटे बेटे श्री ईशान आनंद को पार्टी में सम्मानजनक जिम्मेदारी देकर आगे बढ़ाया जाएगा।

मायावती ने यह स्पष्ट किया कि यदि ईशान आनंद ने भी पार्टी विरोधी कार्य किया तो उन्हें भी बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। ऐसी स्थिति में परिवार के किसी अन्य सदस्य को जिम्मेदारी देने के बजाय दलित समाज के ही किसी निष्ठावान और मिशनरी कार्यकर्ता को आगे लाया जाएगा। इन तमाम फैसलों और देश के जरूरी मुद्दों पर चर्चा के लिए मायावती ने 23 सितंबर को बीएसपी की ऑल-इंडिया स्तर की अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है।

यह भी पढ़ें- UP में छठी से 12वीं कक्षा तक की छात्राओं को मिलेगी मुफ्त सैनिटरी नैपकिन, माहवारी स्वास्थ्य पर नई नीति

अपने इस कठोर फैसले को जायज ठहराते हुए मायावती ने मान्यवर कांशीराम जी की परंपरा और 23 फरवरी 1956 को डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा अपने पुत्र यशवंत आंबेडकर को लिखे पत्र का जिक्र किया, जिसमें बाबा साहेब ने सार्वजनिक संपत्ति और पार्टी हित में पारिवारिक संबंधों से ऊपर उठने की बात कही थी।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में 25 स्कूली बच्चों को ले जा रही बस में लगी आग, एक बच्चे का हाथ झुलसा