विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में पीएम मोदी ने युवाओं को दी बड़ी खुशखबरी, भारत करेगा वर्ल्ड स्किल्स एशिया 2027 की मेजबानी

Published: Sat, 21 Nov 2026 07:21 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 21 Nov 2026 07:42 PM (GMT+05:30)

पीएम मोदी ने लखनऊ में कौशल दीक्षा समारोह में घोषणा की कि भारत 2027 में ग्रेटर नोएडा में वर्ल्ड स्किल्स एशिया प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा।   

कौशल दीक्षा समारोह में संबोधित करते हुए पीएम मोदी। स्क्रीन ग्रैब

कौशल दीक्षा समारोह में संबोधित करते हुए पीएम मोदी। स्क्रीन ग्रैब

HighLights

  1. भारत 2027 में वर्ल्ड स्किल्स एशिया प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा।

  2. यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में आयोजित की जाएगी।

  3. पीएम मोदी ने युवाओं को बड़े सपने देखने और अवसर भुनाने को कहा।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के कौशल दीक्षा समारोह में पीएम मोदी ने युवाओं को एक बड़ी खुशखबरी दी है।

शनिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में समारोह को संबाेंधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा के अगले साल 2027 में भारत एशिया की सबसे बड़ी स्किल प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है, जिसमें देश–विदेश के लाखों हुनरमंद शामिल होंगे, जिससका आयोजन ग्रेटर नोएडा में किया जाएगा।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, एक खुशखबरी उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए है। अगले साल 2027 में भारत वर्ल्ड स्किल्स एशिया प्रतियोगिता की मेजबानी करने वाला है। पूरे एशिया के नौजवान यहां आने वाले हैं। यह आयोजन 2027 उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में होगा’।

पीएम मोदी ने कहा, एक समय था यहां के नौजवानों के सामने अवसरों की बहुत कमी थी, लेकिन वर्तमान में सीएम योगी के नेतृत्व और डबल इंजन की सरकार ने स्थिति को बदल दिया है। आज यूपी वाले गर्व से कहते हैं, यूपी एक्सप्रेसवे वाला प्रदेश है। यहां टूरिज्म फल–फूल रहा है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर दुश्मन की नींद उड़ाने वाले ब्रह्मोस मिसाइल भी यूपी में बन रही है।

उन्होंने युवाओं से कहा कि बड़े सपने देखिए और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी ताकत लगाइए। उन्होंने युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि आप कभी खुद  को अकेला मत महसूस करना, मैं आपके साथ रहूंगा।

नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।