लखनऊ में ट्रिपल मर्डर का आरोपित 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, राजेश शुक्ला को पुलिस ने दबोचा
Lucknow Triple Murder: पुलिस की टीमें इस मामले में फरार चल रही 25 हजार की इनामी ऋषभ की बहन दिव्या की तलाश लगी हुई हैं।

राजेश शुक्ला ट्रिपल मर्डर का मुख्य आरोपित ऋषभ शुक्ला
HighLights
फरार हिस्ट्रीशीटर राजेश शुक्ला को सआदतगंज पुलिस ने क्षेत्र से ही किया गिरफ्तार
पुलिस को फरार चल रही 25 हजार की इनामी ऋषभ की बहन दिव्या की तलाश
जागरण संवाददाता, लखनऊ : राजधानी में ट्रिपल मर्डर से पीड़ित परिवार से पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा की भेंट के 24 घंटे के अंदर ही बड़ा एक्शन हो गया है। तिहरे हत्याकांड में फरार हिस्ट्रीशीटर राजेश शुक्ला को सआदतगंज पुलिस ने दबोचा।
पुलिस ने राजेश शुक्ला पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। राजेश शुक्ला ट्रिपल मर्डर के मुख्य आरोपित ऋषभ शुक्ला के चाचा राजेश शुक्ला सआदतगंज पुलिस ने उसी क्षेत्र से दबोचा। अब पुलिस की टीमें इस मामले में फरार चल रही 25 हजार की इनामी ऋषभ की बहन दिव्या की तलाश लगी हुई हैं। पुलिस इससे पहले ऋषभ शुक्ला सहित ट्रिपल मर्डर के छह आरोपितों को जेल भेज चुकी है।
डीजीपी राजीव कृष्णा शुक्रवार को ब्राह्मणी टोला पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना करने के बाद पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस अवसर पर डीजीपी ने मृतक शिवाजी तिवारी की पत्नी को उचित न्याय का आश्वासन दिया। शिवाजी तिवारी की पत्नी ने राजेश शुक्ला उर्फ तुन्नू व चचेरा भाई रविंद्र शुक्ला के एनकाउंटर की मांग की थी।
सचिवालय के रिटायर्ड कर्मचारी और आरएसएस के जिला कार्यवाह रहे शिवाजी तिवारी (62 वर्ष), लखनऊ विश्वविद्यालय में कार्यरत उनके भाई शिवेंद्र तिवारी उर्फ शंभू और शिवाजी तिवारी के पुत्र सुयश तिवारी (30 वर्ष) की 26 अक्टूबर को कार पार्किंग और चबूतरे के विवाद में ऋषभ शुक्ला ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
बिजली के सामान के कारोबारी सुयश तिवारी का पांच दिसंबर को विवाह होना था। आरोप है कि शिवाजी तिवारी ने पिता ने जिस परिवार (ऋषभ शुक्ला आदि) को वर्षों पहले पनाह दी गई थी, उसी से उनका पुराना विवाद चल रहा था।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।