जागरण संवादी में सलमान को देखने उमड़ा लखनऊ, छतों से सभागार तक युवाओं का हुजूम
लखनऊ विश्वविद्यालय में दैनिक जागरण संवादी कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के आगमन पर प्रशंसकों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। उनकी एक झलक पाने के लिए युवाओं ने छतों और इमारतों पर चढ़कर इंतजार किया, जिससे पूरा परिसर उत्साह से भर गया।

दैनिक जागरण अखबार पढ़ते फिल्म अभिनेता सलमान खान साथ में अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह। जागरण
HighLights
सलमान खान के आगमन पर लखनऊ विश्वविद्यालय में भीड़ उमड़ी।
प्रशंसकों ने छतों पर चढ़कर अभिनेता का इंतजार किया।
दैनिक जागरण संवादी में सलमान खान मुख्य आकर्षण रहे।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। दैनिक जागरण संवादी के मंच पर शुक्रवार को उस समय सितारों की चमक और प्रशंसकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया, जब बालीवुड अभिनेता सलमान खान के आने की खबर लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में फैली।
अपने चहेते सितारे की एक झलक पाने के लिए युवाओं का हुजूम उमड़ पड़ा। देखते ही देखते विश्वविद्यालय परिसर प्रशंसकों की भीड़ से पट गया। मालवीय सभागार के भीतर से लेकर बाहर करीब 300 मीटर तक लोगों का जमावड़ा नजर आया। हर किसी की नजर सलमान खान के आने वाले रास्ते पर टिकी थी।
प्रशंसकों में सलमान खान को करीब से देखने की ऐसी उत्सुकता थी कि जिसे जहां जगह मिली, वहीं खड़े होकर इंतजार करने लगा। कई युवा लखनऊ विश्वविद्यालय के आसपास की इमारतों और छतों पर चढ़ गए, ताकि अपने पसंदीदा अभिनेता की एक झलक पा सकें।
-1795832469313.webp)
कहीं उनके नाम की आवाज गूंजने लगी तो कहीं सेल्फी और वीडियो बनाने की होड़ मच गई। कई युवा देर तक हाथों में मोबाइल उठाए खड़े रहे, ताकि अभिनेता की एक तस्वीर भी उनके कैमरे में कैद हो सके। दैनिक जागरण संवादी का मंच जहां साहित्य, कला और सिनेमा के संवाद का केंद्र बना, वहीं सलमान खान प्रमुख आकर्षण रहे।
यह भी पढ़ें- यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी, गांव-गांव सरकार की योजनाएं पहुंचाएगा भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ
मंच पर सिनेमा की दुनिया से जुड़े संवाद के साथ परिसर के बाहर प्रशंसकों का जुनून भी देखते ही बन रहा था। कुछ देर के लिए पूरा विश्वविद्यालय परिसर सलमान खान के स्वागत में उमड़े प्रशंसकों के विशाल जमावड़े में तब्दील हो गया। उनके लिए यह सिर्फ किसी अभिनेता को देखने का मौका नहीं, बल्कि जिंदगी की यादगार मुलाकात जैसा अनुभव था।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।