विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुफ्त राशन और तेल, KG से PG तक लड़कियों को मुफ्त एजुकेशन; सपा के घोषणा पत्र में दलित-अल्पसंख्यकों के लिए क्या खास?

Published: Thu, 26 Nov 2026 11:06 PM (IST)

समाजवादी पार्टी ने अपने घोषणापत्र में मुफ्त राशन, लड़कियों के लिए KG से PG तक मुफ्त शिक्षा का वादा किया है। इसमें दलितों के लिए विशेष योजनाएं, स्टार्टअप फंड और अल्पसंख्यकों के लिए कोचिंग व आयोग गठन की घोषणाएं शामिल हैं।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव और सपा के सीनियर लीडर आजम खां। जागरण

सपा प्रमुख अखिलेश यादव और सपा के सीनियर लीडर आजम खां। जागरण

HighLights

  1. लड़कियों को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा का वादा।

  2. दलित विकास परिषद गठन, सरकारी नौकरी बैकलॉग पूरा करने का अभियान।

  3. मुफ्त राशन में दालें, खाना पकाने का तेल शामिल करने की घोषणा।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपने घोषणपत्र में वादों का पिटारा खोला है। इसमें मुफ्त राशन में दालें व खाना पकाने काे तेल शामिल करने का वादा है तो बेटियों को केजी से लेकर पीजी तक की मुफ्त शिक्षा की घोषणा भी है।

सपा ने दलित वर्ग को जोड़ने पर भी जोर दिया है। सरकार बनने पर दलित विकास परिषद का होगा गठन करने और सरकारी नौकरी में दलित बैकलाग पूरा करने को चलेगा विशेष भर्ती अभियान चलाने का भी वादा किया गया है।

घोषणा पत्र में सपा ने दलित कल्याण के लिए राज्य के बजट का 20 प्रतिशत आवंटित करने, दलित युवाओं के उद्यमों को प्रोत्साहन देने के लिए पांच हजार करोड़ रुपये का दलित स्टार्टअप फंड और दलित विद्यार्थियों को विदेश में उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति देने हेतु एक हजार करोड़ रुपये का फंड देने के साथ अल्पसंख्यक विद्यार्थियों के लिए तहसील स्तर पर कोचिंग सेंटर स्थापित करने और अल्पसंख्यक आय एवं कल्याण आयोग गठित करने की घोषणा की गई है।

बजट जीडीपी का छह प्रतिशत करने का वादा

12वीं पास विद्यार्थियाें को लैपटाप, छात्रों के लिए राज्य की बसों में मुफ्त यात्रा पास, कक्षा नौ से आगे पढ़ने वाली छात्राओं को साइकिल और सोलर टेबल लैंप, सभी मंडलों में सैनिक स्कूल बनाने, बंद 26 हजार परिषदीय विद्यालय खोलने और शिक्षा क्षेत्र का बजट जीडीपी का छह प्रतिशत करने का वादा किया गया है।

बुजुर्ग महिलाओं, पुरुषों और दिव्यांगों के लिए 40 हजार रूपये प्रति वर्ष की किसान व कारीगरी-श्रमिक पेंशन शुरू की जाएगी। स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के वादे के साथ 18 मंडलों में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनाने, गरीबों को 20 लाख रूपये का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा, हेल्थ सिटी स्थापित करने की नीति बनाने की घोषणा की गई है।

सपा ने किसानों के लिए बीमा राशि दस लाख रूपये करने, छोटे व सीमांत किसानों को दो बोरी डीएपी व पांच बोरी यूरिया मुफ्त देने और न्यू विलेज क्लस्टर डपलेपमेंट अथारिटी बनाने की बात कही है।

वहीं, व्यापारी संरक्षण आयोग का गठन, व्यापारी बीमा पालिसी के लिए 10 लाख रूपये का प्रविधान, एमएसएमई को दस हजार करोड़ का रिकवरी पैकेज, श्रमिकों के लिए साइिकल वितरण योजना, आटो रिक्शा के लिए परमिट शुल्क समाप्त करने, युवाओं को स्वरोजगार के लिए दो लाख रुपये तक आर्थिक सहायता, तहसील स्तर पर कौशल विकास केंद्र और प्रतिवर्ष 20 लाख युवाओं को प्रशिक्षण, लघु एवं मध्यम उद्योगों के माध्यम से वर्ष 2032 तक एक करोड़ से अधिक रोजगार सृजित करने, प्रवासी बोर्ड का गठन,हर मंडल चैंपियन इंडस्ट्री, डाटा सेंटर के साथ एआइ सिटी, दो नए ग्रीन फिल्ड शहर, एक स्टार्टअप सिटी बनाने की भी घोषणा की गई है।

यह भी पढ़ें- पहली कैबिनेट में 10 लाख नौकरियां, 300 यूनिट मुफ्त बिजली और बेटियों को सोना; अखिलेश के घोषणा पत्र में क्या-क्या?

इसके अलावा अयोध्या, मथुरा, काशी और प्रयागरज समेत अन्य धार्मिक स्थल के लिए विशेष सुरक्षा बल बनाने, वृंदावन को विश्वस्तरीय शहर के रूप में विकसित करने, तीन महीने के अंदर पयर्टन नीति 2027 लाने, पूर्वांचल में भोजपूरी फिल्म सिटी बनाने, 21 लाख रुपये के यश भारती सम्मान के साथ प्रतिमाह एक लाख रूपये सम्मान राशि देने, जिला स्तर पर नगर भारती सम्मान शुरू करने का भी वादा किया गया है।

ये भी किए वादे

  1. अपराध एवं भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन।
  2. लोकप्रिय खेलों के लिए खेल लीग।
  3. पूरे राज्य में 24 घंटे में बिजली देंगे।
  4. 2030 तक सभी जिलों में फोरलेन नेटवर्क।
  5. नजूल भूमि को फ्री होल्ड व्यवस्था बहाल होगी।
  6. हेरिटेज सिटी विरासत शहर वाले बनाएंगे।
  7. तीन विश्वस्तरीय स्टेडियम, 10 स्पोर्ट्स स्टेडियम
  8. बलिदानियों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा
  9. युवा अधिवक्ताओं को वजीफा या आर्थिक सहायता।
  10. विधवा, दिव्यांग और अनाथ बेटियों के विवाह पर दो लाख रुपये की सहायता और आवास।
  11. प्रत्येक जिले में आशा ज्योति केंद्र की स्थापना।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।