यूपी चुनाव 2027: अपराध-अपराधियों के खिलाफ बेहद गंभीर होगी समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव ने किया एलान
Samajwadi Party Manifesto: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को संविधान दिवस पर लखनऊ के एक होटल में पार्टी का चुनावी घोषणापत्र जारी किया।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
HighLights
2027 से पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानून-व्यवस्था को लेकर दिया वचन
अपने ही दल के अपराधियों को भी नहीं बख्शने का सपा मुखिया का प्रण
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। वर्ष 2012 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के बाद 2017 में पराजय झेलने वाली समाजवादी पार्टी उस कमजोर कड़ी को दुरुस्त करने का वादा कर रही है, जिसको लेकर उसकी किरकिरी हुई है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को पार्टी का घोषणा पत्र को जारी करने के दौरान सुदृढ़ कानून-व्यवस्था का वादा किया और जनता को वचन दिया।
अखिलेश यादव ने 2027 की चुनावी लड़ाई में कानून-व्यवस्था को लेकर अपना इरादा जाहिर कर दिया है। उन्होंने घोषणा पत्र जारी करने के दौरान कहा कि मैं वचन देता हूं कि अपराधी किसी भी जाति, धर्म या पार्टी का हो, उसे कारागार भेजा जाएगा। अखिलेश यादव ने 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले अपराध और अपराधियों को लेकर बड़ा एलान किया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानून-व्यवस्था को लेकर वचन दिया।
उन्होंने कहा कि मैं आपको वचन देता हू कि सरकार बनने पर किसी भी कीमत पर गुंडागर्दी, माफियागिरी, महिलाओं के विरुद्ध अपराध बर्दाश्त नहीं किये जायेंगे। अपराधी चाहे किसी जाति, किसी भी धर्म, किसी पार्टी का हो उसे कारावास भेज दिया जाएगा। अखिलेश यादव ने अपने ही दल के अपराधियों को भी नहीं बख्शने का वचन दिया। उन्होंने जाति, धर्म व राजनीतिक रसूख से ऊपर कानून रखने का संकल्प।
सपा मुखिया ने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़े पैमाने पर भू माफियाओं को पैदा किया है। किसी भी माफिया को किसी जमीन पर कब्जा नहीं करने दिया जाएगा, इसके लिए विशेष एसटीएफ बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जमीन कब्जाने वालों के तत्काल एक्शन के लिए विशेष एसटीएफ का गठन किया जाएगा। इसके साथ ही किसी भी पेपर लीक में अफसर और मंत्री की व्यक्तिगत जवाबदेही तय की जाएगी।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को संविधान दिवस पर लखनऊ के एक होटल में पार्टी का चुनावी घोषणापत्र जारी किया। सपा ने इसे ‘जन-मन का मैनिफेस्टो’ और ‘पीडीए का प्रणपत्र’ नाम दिया है। संविधान दिवस पर इस जारी कर पार्टी ने सामाजिक न्याय के अपने राजनीतिक विमर्श को संविधान और जन आकांक्षाओं से जोड़ने की कोशिश है।
सपा प्रमुख महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये देने, स्त्री समृद्धि योजना, आउटसोर्सिंग व्यवस्था खत्म कर पक्की नौकरी, पुरानी पेंशन योजना लागू करने, भर्तियों में पूरा आरक्षण, गन्ना किसानों को 24 घंटे में भुगतान आदि वादे पहले ही कर चुके हैं। सपा ने वर्ष 2022 में अपने घोषणापत्र में 300 यूनिट मुफ्त बिजली, किसानों की कर्जमाफी, लैपटाप वितरण जैसे वादे किए थे। ये भी बरकरार रह सकते हैं। घोषणापत्र के जरिये महिलाओं, युवाओं, किसानों और कर्मचारियों के बीच भरोसा बढ़ाने की कोशिश होगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।