विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं की हुई मौज, नवंबर से प्रदेश में लागू होगी डबल स्टेज ऑडिट व्यवस्था

Published: Thu, 29 Oct 2026 02:47 AM (IST)

उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को गलत बिलों से जल्द राहत मिलेगी। 1 नवंबर से डबल स्टेज ऑडिट व्यवस्था लागू ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. गलत बिजली बिलों से उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत।

  2. 1 नवंबर से डबल स्टेज ऑडिट व्यवस्था होगी लागू।

  3. ओवरबिलिंग और समय से पहले कनेक्शन नहीं कटेगा।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। गलत बिजली के बिल से परेशान बिजली उपभोक्ताओं को जल्द राहत मिल सकती है। पावर कारपोरेशन प्रबंधन, उपभोक्ताओं को सही बिल सुनिश्चित करने के लिए पहली नवंबर से डबल स्टेज आडिट व्यवस्था लागू करने जा रहा है। इससे ओवर बिलिंग की समस्या तो दूर होगी ही, डिस्कनेक्शन की तय तिथि से पहले बिजली का कनेक्शन भी नहीं कटेगा।

प्रदेश के 3.82 करोड़ उपभोक्ताओं को सही बिल समय से मिले और ओवर बिलिंग की समस्या न रहे इसके लिए उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश वर्मा ने बुधवार को प्रमुख सचिव ऊर्जा व पावर कारपोरेशन के चेयरमैन रणवीर प्रसाद से मुलाकात की। प्रसाद ने बताया कि सभी उपभोक्ताओं को सही बिल उपलब्ध कराने के लिए एक नवंबर से डबल स्टेज आडिट व्यवस्था के तहत हर एक बिल की दो स्तर पर जांच के बाद ही उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराया जाएगा।

मीटर रीडिंग प्राप्त होने के बाद पहले प्री-आडिट होगा और बिजली का बिल तैयार होने के बाद उपभोक्ताओं को भेजने से पहले पोस्ट-आडिट किया जाएगा। इससे रीडिंग के अनुसार ही उपभोक्ताओं को बिल सुनिश्चित किया जा सकेगा और ओवर बिलिंग की समस्या भी नहीं रहेगी।

यह भी पढ़ें- यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी, 3 साल से जमे कर्मियों का मांगा रिकॉर्ड

प्रमुख सचिव ने यह भी बताया कि बिजली कनेक्शन काटने की तय तिथि से पहले डिस्कनेक्शन रोकने के लिए साफ्टवेयर में आवश्यक व्यवस्था कर दी गई है। अब तय तिथि आने से पहले किसी भी उपभोक्ता का बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। परिषद अध्यक्ष ने प्रमुख सचिव की त्वरित कार्यवाही पर उम्मीद जताई है कि इससे उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी।