विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में दूध कारोबार से बदली महिलाओं की तकदीर, 72 हजार से ज्यादा बनीं 'लखपति दीदी'; सभी जिलों तक पहुंचेगा मॉडल

Published: Sat, 12 Sep 2026 08:33 AM (IST)

उत्तर प्रदेश में दुग्ध उत्पादन गांवों में महिलाओं की आय का प्रमुख स्रोत बन रहा है, जहां 3.94 लाख महिला सदस्यों में से 72,669 'लखपति दीदी' बन चुकी हैं।

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

HighLights

  1. दुग्ध उत्पादन से 72,669 महिलाएं बनीं 'लखपति दीदी'।

  2. उपमुख्यमंत्री ने मॉडल को सभी 75 जिलों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

  3. वर्तमान में 42 जिलों में 5 मिल्क प्रोड्यूसर कंपनियां कार्यरत।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। दुग्ध उत्पादन अब प्रदेश के गांवों में महिलाओं की नियमित आय का बड़ा जरिया बन रहा है। प्रदेश में प्रतिवर्ष करीब 3931 लाख लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है। इससे जुड़ी 3.94 लाख महिला सदस्यों में 72,669 लखपति दीदी बन चुकी हैं।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने खाद्य प्रसंस्करण विभाग और उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की बैठक में इस मॉडल को सभी 75 जिलों के गांवों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाने और पंजीकरण व दस्तावेजों की प्रक्रिया सरल बनाने को कहा।

72669 बनीं लखपति दीदी

इससे महिलाओं के साथ किसानों और युवाओं को भी जोड़ने पर जोर दिया गया। अभी पांच मिल्क प्रोड्यूसर कंपनियों के जरिये 42 जिलों के 7,220 गांवों में काम हो रहा है।

इनके जरिये प्रतिदिन 10.77 लाख लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है। कुल कारोबार 5,839 करोड़ रुपये है, जिसमें 133 करोड़ रुपये शुद्ध लाभ अर्जित हुआ है।

यह भी पढ़ें- जमीन से जुड़े काम के लिए अब नहीं लगाने होंगे तहसील के चक्कर, यूपी सरकार ने लॉन्च किए 3 नए ऑनलाइन पोर्टल