विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Police Constable Bharti: सिपाही भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, 1 अक्टूबर से शुरू होगा PET

Published: Sat, 26 Sep 2026 02:24 AM (IST)

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 32,679 सिपाही भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के प्रवेश पत्र ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. सिपाही भर्ती पीईटी के प्रवेश पत्र जारी।

  2. शारीरिक दक्षता परीक्षा 1 अक्टूबर से शुरू।

  3. सफल अभ्यर्थी वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। पुलिस में 32,679 सिपाही नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने वेबसाइट पर लिंक जारी कर प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध करा दी है।

पीईटी एक अक्तूबर से शुरू होगी। इसमें वही अभ्यर्थी शामिल होंगे, जो शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) और दस्तावेज सत्यापन में सफल हुए हैं। अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन संख्या और जन्म तिथि दर्ज कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों को निर्धारित केंद्र पर तय समय पर पहुंचना होगा। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में परेशानी होने पर अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 08064526226 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- यूपी में बुलडोजर पर सियासत का नया मोड़, रायबरेली में अखिलेश का स्वागत; मेरठ में बीजेपी अध्यक्ष ने बनाई दूरी