विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़े फेरबदल की तैयारी, 8 जिलों को मिलेंगे नए SP

Published: Wed, 25 Nov 2026 10:00 PM (IST)

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस विभाग में बड़े फेरबदल की तैयारी है। चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों के तहत 30 नवंबर तक तबादलों की प्रक्रिया पूरी करनी है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. 2027 चुनाव से पहले यूपी पुलिस में बड़े तबादले होंगे।

  2. 30 नवंबर तक आठ जिलों को नए पुलिस कप्तान मिलेंगे।

  3. चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों पर हो रहे हैं ये बदलाव।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। विधानसभा चुनाव 2027 से पहले उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़े फेरबदल की तैयारी तेज हो गई है। चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुपालन में 30 नवंबर तक तबादलों की प्रक्रिया पूरी कर रिपोर्ट भेजी जानी है। इसे देखते हुए शासन और पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ आइपीएस अधिकारियों की तैनाती को लेकर मंथन अंतिम दौर में है।

26 से 28 नवंबर के बीच तबादलों की बड़ी सूची जारी होने की संभावना है। इसमें आठ जिलों को नए पुलिस कप्तान मिल सकते हैं। एडीजी जोन, आइजी रेंज और पुलिस कमिश्नरेट के शीर्ष पदों पर भी बदलाव संभव है। तीन एडीजी स्तर के अधिकारियों की तैनाती बदले जाने की चर्चा है। एडीजी कानून-व्यवस्था का पद भी मंथन किया जा रहा।

अधिकारियों को हटाने के निर्देश

इस बार तबादलों का आधार केवल मौजूदा तैनाती का कार्यकाल नहीं होगा। अधिकारियों की पिछले विधानसभा चुनाव और उसके बाद हुए उपचुनावों के दौरान तैनाती का ब्योरा भी खंगाला जा रहा है। आयोग ने 31 मई 2027 को आधार मानकर निर्धारित अवधि पूरी कर चुके अधिकारियों को हटाने के निर्देश दिए हैं। गृह जिले में तैनाती और चुनाव के दौरान संबंधित क्षेत्र में तैनात रहे अधिकारियों के मामले भी जांचे जा रहे हैं।

इस दायरे में एडीजी जोन से लेकर आइजी रेंज, पुलिस कमिश्नर और जिला पुलिस कप्तान तक आएंगे।
चित्रकूट के एसपी अरुण कुमार सिंह की सेवानिवृत्ति भी संभावित बदलाव की वजह बन सकती है। आयोग की गाइडलाइन में 31 मई 2027 तक सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों को तीन वर्ष के कार्यकाल संबंधी स्थानांतरण प्रावधान से छूट है, लेकिन उन्हें चुनाव से जुड़े महत्वपूर्ण पदों पर तैनात नहीं किया जा सकता। ऐसे में चित्रकूट में नए कप्तान की तैनाती पहले हो सकती है।

यह भी पढ़ें- LDA कार्यालय में बनेगी सेंट्रल लैब, अब निर्माण सामग्री जांच में नहीं होगी देरी; थर्ड पार्टी चेकिंग की जरूरत खत्म  

पुलिस महकमे में निचले स्तर पर तबादलों की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। विभिन्न रेंज में तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके करीब दो हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली जा चुकी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।