विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में घर खरीदने वालों की हुई मौज, RERA ने 8 जिलों के लिए 1226 करोड़ की परियोजनाओं को दी मंजूरी

Published: Wed, 14 Oct 2026 12:00 AM (IST)Updated: Wed, 14 Oct 2026 02:18 AM (IST)

यूपी रेरा ने उत्तर प्रदेश के 8 जिलों में ₹1226.57 करोड़ की 15 रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी दी है। ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. यूपी रेरा ने 15 रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी दी।

  2. ₹1226.57 करोड़ का निवेश, 1549 इकाइयां बनेंगी।

  3. लखनऊ में सर्वाधिक सात आवासीय परियोजनाएं स्वीकृत हुईं।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने प्रदेश के आठ जिलों में 15 रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी किया है। इनमें 1226.57 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव है, इससे 1549 आवासीय व व्यावसायिक इकाइयों का निर्माण होगा। लखनऊ में सर्वाधिक सात आवासीय परियोजनाओं में 471.24 करोड़ का निवेश होगा।

यूपी रेरा प्राधिकरण की 216वीं बैठक मंगलवार को प्राधिकरण मुख्यालय में अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी की अध्यक्षता में हुई। प्रस्तावों की जांच के बाद प्राधिकरण ने 15 परियोजनाओं को मंजूर किया है। सभी स्वीकृत परियोजनाओं का विकास रेरा अधिनियम के अनुसार निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूरा करना होगा। स्वीकृत परियोजनाओं की संख्या, निवेश और प्रस्तावित आवासीय इकाइयों के मामले में लखनऊ सबसे आगे है।

जिले में सात आवासीय परियोजनाओं के माध्यम से कुल 599 आवासीय इकाइयों का निर्माण किया जाएगा। वाराणसी दूसरे स्थान पर है। दो परियोजनाओं में एक आवासीय और एक मिश्रित श्रेणी की है। इनमें 166.73 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है। इनके तहत कुल 330 इकाइयों का विकास किया जाएगा।

यूपी रेरा ने बाराबंकी में एक आवासीय परियोजना को स्वीकृत किया है। 12.68 करोड़ का निवेश से कुल 92 आवासीय इकाइयों, मथुरा में एक आवासीय परियोजना में 252.80 करोड़ के निवेश से 310 आवासीय इकाइयों, मुरादाबाद में मिश्रित श्रेणी की एक परियोजना में 42.34 करोड़ का निवेश और चार इकाइयों, आगरा में एक व्यावसायिक परियोजना में 135 करोड़ का निवेश के तहत 29 व्यावसायिक इकाइयों, मेरठ में एक आवासीय परियोजना में 26.44 करोड़ का निवेश के तहत 63 आवासीय इकाइयों और बुलंदशहर में मिश्रित श्रेणी की एक परियोजना में 119.34 करोड़ का निवेश से 122 इकाइयों का विकास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- जहां बननी थीं सड़कें और नालियां, वहां उगाई धान की फसल, IT सिटी की जमीन पर चल रहे खेल पर LDA का कड़ा एक्शन

इन परियोजनाओं के निर्माण से भवन निर्माण सामग्री, परिवहन, इंजीनियरिंग, श्रमिकों और अन्य संबंधित सेवाओं से जुड़े क्षेत्रों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है। यूपी रेरा के अध्यक्ष भूसरेड्डी ने कहा कि प्राधिकरण प्रदेश के रियल एस्टेट क्षेत्र की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पात्र परियोजनाओं को समय पर मंजूरी देने के साथ उनके विकास कार्यों की निगरानी भी की जा रही है।