यूपी के स्कूलों में बैन होगा सिंगल यूज प्लास्टिक, 1 अक्टूबर से चलेगा स्वच्छता अभियान
बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूलों में 1 से 31 अक्टूबर तक स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं, जिसमें सिंगल ...और पढ़ें

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है
HighLights
स्कूलों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध।
ई-कचरा संग्रहण केंद्र स्थापित करने के निर्देश।
छात्रों को स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन का पाठ।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। छात्रों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाने के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है। बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूलों को एक से 31 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलाने के लिए कहा है।
दो अक्टूबर को स्वच्छ भारत दिवस का आयोजन होगा। वहीं, परिसर में सिंगल यूज प्लास्टिक रोकने एवं प्लास्टिक प्रदूषण कम करने के लिए कहा गया है।
विद्यालयों में ई-कचरा संग्रहण केंद्र भी स्थापित होगा। इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि छात्र इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों एवं क्षतिग्रस्त बैटरी को न खोलें।
छात्रों को गीला, सूखा कूड़ा, ई कचरा और निस्तारण की वैज्ञानिक विधि की जानकारी दी जाएगी। 15 से 30 सितंबर तक तैयारी होगी। इस दौरान निबंध, स्लोगन, पेंटिंग, माडल बनाने की स्पर्धा होगी।
यह भी पढ़ें- अमेरिका में छाएंगे यूपी के प्रोफेसर डॉ. कमलेश दुबे, पढ़ाएंगे AI और फॉरेंसिक तकनीक
